Headlines

Restaurants

Fashion

प्रैस विज्ञप्ति जारी करने वाले सरकारी तंत्र को निर्देश

सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा सरकार ने जनसंपर्क एवं सूचना विभाग, पुलिस प्रवक्ताओं के साथ-साथ सभी सरकारी विभागों से प्रैस विज्ञप्ति जारी करने व सरकारी समारोहों में आमंत्रित करने वाले पत्रकारों की जानकारी मांगी है, ताकि सरकार को इसकी जानकारी मिल सके, कि पत्रकारिता के फर्जीवाडे में किस-किस विभाग की संलिप्तता हैं। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार सरकार के पास ऐसी शिकायतें की गई है कि सरकारी तंत्र ऐसे लोगों को भी प्रैस विज्ञप्तियां व सरकारी समरोहों में आमंत्रित करता है, जिनका पत्रकारिता से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है और न ही उन्हें पत्रकारिता संबंधी कोई ज्ञान नहीं है। प्रदेश के ज्यादातर झोलाछाप चिकित्सकों ने प्रैस कार्ड ऐसे लोगों से प्राप्त कर लिए है, जिन्हें प्रैस कार्ड जारी करने का अधिकार भी हासिल नहीं है। हरियाणा के करनाल, अंबाला, सिरसा, हिसार, भिवानी में प्रैस कार्ड जारी करने वाले लोग आसानी से उपलब्ध हो जाते है, जिनके लिए समाचार पत्र/पत्रिका के प्रकाशन को कई-कई मास बीत चुके हैं, जबकि कई बंद पड़े अखबारों के प्रैस कार्ड बनाने से भी गुरेज नहीं करते। केंद्र सरकार के स्वस्थ व स्वच्छ पत्रकारिता मिशन को लेकर राज्य सरकारें, खुफिया तथा सरकारी तंत्र सक्रिय होने से पत्रकारिता जगत को कलंकित करने वालों में हडकंप मच गया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes