Headlines

Restaurants

Fashion

गांव भावदीन पहुँचे आईजी ओपी सिंह, बोले अब करनी ही होगी नशे से तौबा

सिरसा(मनमोहित ग्रोवर)। युवा नशे से दूर रहे। शिक्षा के साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में अपना समय लगाए। इससे न केवल आप अपने परिवार का नाम रोशन कर पाएंगे, बल्कि समाज व देश हित में अहम् भूमिका निभाएंगे। नशे के सौदागरों का वजूद तभी तक है, जब तक आप समाज हित में सक्रिय नहीं है। अगर नशे को जड़ से खत्म करना है, तो खुद को देश हित व समाज हित के प्रति समर्पित करते हुए अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाए। यह संदेश हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री ओपी सिंह ने रविवार शाम को गांव भावदीन के सरकारी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोलते हुआ दिया। श्री सिंह ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इसे समाज से दूर करने के लिए आमजन सहयोग करेगा, तभी पुलिस विभाग द्वारा नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज के लिए चलाए जा रहे अभियान को सफलता मिलेगी। श्री सिंह के पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने स्वागत किया और जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर बोलते हुए पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता कहा कि खेल शरीर के सर्वांगिण विकास के लिए अति आवश्यक है। यह अच्छी बात है कि गांव के मौजिज लोगों ने गांव के युवाओं को खेल से जोडऩे का प्रयास किया है। गांव के सरपंच गुरजीत सिंह, बाबा तारा सिंह युवा स्पोटर्स क्लब भावदीन के प्रधान गुरप्रीत सिंह, सरदार गुलजार सिंह, सरदार मालिक सिंह सहित अनेक ग्रामीणों व गणमान्यों ने आईजी श्री ओपी सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। 

गावं भूना की टीम रही विजेता
इस तीन दिवसीय मैच में करीब 35 टीमों ने भाग लिया। यह टीमें हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से रही। इस मैच में भूना की टीम प्रथम रही, जबकि भावदीन की टीम द्वितीय रही। वही सिरसा की टीम तृतीय रही। आईजी श्री ओपी सिंह ने गांव की ओर से प्रथम विजेता टीम को 21 हजार रुपये, द्वितीय विजेता टीम को 15 हजार रुपये, तृतीय विजेता टीम को 10 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया।

नन्हे लवदीप ने मोहा मन
आईजी श्री ओपी सिंह जब युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान कर रहे थे, तब चौथी कक्षा के लवदीप ने एक गीत के माध्यम से आईजी साहब व मौजूदगणों का मन मोह लिया। आईजी श्री सिंह ने नन्हे लवदीप की प्रशंसा करते हुए उसकी पीठ थपथपाई और उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री सिंह ने एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि जो नशे से दूर रहता है, उसमें यहीं जोश होता है और लोग उसकी तारीफ करते है। इसलिए नशे से दूर रहे।
्र

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes