Headlines

Restaurants

Fashion

पत्रकार सुरेंद्र वत्स ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर लगाई त्रिवेणी

सिरसा(प्रैसवार्ता)। कहा जाता है कि पौधों का हमारे जीवन में विशेेष महत्त्व होता है। इससे हमारा जीवन खुशहाल होता है और हमें जीने के लिए ऑक्सीजन मिलती है। इसी के मद्देनजर सिरसा के पत्रकार सुरेंद्र वत्स ने अपनी धर्मपत्नी नीलम के जन्मदिन पर त्रिवेणी लगाकर पौधों का महत्त्व बताया।

कुछ इस तरह बताया पौधों का महत्त्व
बता दें कि पत्रकार सुरेंद्र वत्स ने त्रिवेणी लगाते हुए अपने विचारों में कहा कि पौधारोपण आज की अहम् जरूरत है। त्रिवेणी का अपना ही महत्त्व है, इससे लगाने से आत्मिक व मानसिक शांति मिलती है। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि त्रिवेणी अवश्य लगाए।

यहां लगाई गई त्रिवेणी
पत्रकार सुरेंद्र वत्स ने अपनी पत्नी नीलम के जन्मदिन पर हुडा कॉलोनी स्थित जे.जे. कॉलेज ऑफ एजुकेशन व शिवधाम में त्रिवेणी लगाई और अन्यों को भी पौधे लगाने का संदेश दिया।

इनका रहा सहयोग
कृष्ण दत्त शर्मा, बीरबल शर्मा, सुखपाल शर्मा, अंशु, युधिष्टर, सोशल वर्कस एडवाइजर रणजीत सिंह टक्कर, कपिल गिरधर मत्तुवाला, मनमोहित ग्रोवर, दीपक शर्मा, मनदीप शर्मा, कुलदीप शर्मा, युवल शर्मा, सौरभ, घनिष्ट, प्ररेणा, युतिका, दिपांशु, नीतिका, रजू, रितु, नीतू, कॉलेज के कोर्डिनेटर डायरैक्टर हरीश मिगलानी, प्राचार्य डॉ. रघुवीर सिंह, स्टॉफ सदस्य शर्मिला रोहिल्ला, प्रियंका मिगलानी, प्रियंका निधि, राजेश, सरोज, रोहित, सुभाष के अतिरिक्त जे.बी.टी विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes