Headlines

Restaurants

Fashion

डॉ. एमएसजी के मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा बना सिरमौर

सिरसा(प्रैसवार्ता)। अगर मन में समाज के लिए कुछ करने का सच्चा भाव हो, तो आप किसी भी माध्यम से इस पवित्र भावना को साकार रूप दे सकते है। कुछ ऐसा ही डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख 'संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां कर रहे है। इनका नाम ही मानवता और धार्मिंक सहिष्णुता का प्रतीक है। संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां एक ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने बदलाव की आंधी को न्यौता दिया है। इनके नेतृत्व में चल रही संस्था 'डेरा सच्चा सौदा' द्वारा मानवता भलाई के अनेकों कार्य जाते है। संत डॉ. गुरमीत हमेशा सकारात्मक बदलावों के लिए प्रेरित करते हैं और समाज के उत्थान में सहायता करते हैं। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार 23 सितंबर 1990 को शाह सतनाम जी ने संत डॉ. गुरमीत राम रहीम को डेरा सच्चा सौदा की जिम्मेवारी सौंपते हुए उन्हें गद्दी दी। उस समय डेरा सच्चा सौदा में रूहानियत से परिपूर्ण सत्संग हुआ करती थी। राजस्थान के गुरुसर मोडिया में जन्मे संत डॉ. गुरमीत ने डेरा सच्चा सौदा की गद्दी संभालते ही मानवता भलाई कार्य करने शुरू किए। डेरा सच्चा सौदा से जुड़े प्रेमियों ने इसका अनुसरण किया और आज यह कार्य पूरे विश्व में हो रहे है। समाज में फैल रही सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिहाज से डेरा संत डॉ. गुरमीत ने फिल्मों का सहारा लिया और युवा पीढि़ का रूझान अच्छाई की ओर दिलाने का एक प्रयास किया। युवाओं को संत डॉ. गुरमीत की यह तकनीक पसंद आई और वे सामाजिक बुराईयों से दूर होने लगे। इसी के साथ मुंबई के एक कार्यक्रम में संत डॉ. गुरमीत को समाज सुधारक का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का जियान्टस अवार्ड मिला। संत डॉ. गुरमीत की तीसरी फिल्म लॉयन हार्ट 7 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है और डेरा श्रद्धालुओं ने डेरा सच्चा सौदा में गुरुगद्दी दिवस पर होने वाले पावन भंडारे में फिल्म प्रमोशन को लेकर रूपरेखा बनाई है।

राष्ट्र, समाज व मानवता को समर्पित गुरुगद्दी दिवस
23 सितंबर को डेरा सच्चा सौदा का गुरुगद्दी दिवस राष्ट्र, समाज व मानवता को समर्पित माना जा सकता है। 27 साल पहले संत डॉ. गुरमीत राम रहीम इन्सां को शाह सतनाम जी ने अपनी उत्तराधिकारी घोषित करते हुए डेरा की बागडोर उनके हाथ में सौंपी थी। डॉ. एमएसजी के मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा रूहानियत व समाजसेवा कार्यों में अपनी अनूठी पहचान बना चुका है। वर्तमान में  उनके नेतृत्व में 125 से अधिक समाजसेवा के कार्य चल रहे है। इतना ही नहीं, इनके लिए 55 विश्व रिकार्ड भी डेरा सच्चा सौदा दर्ज कर चुका है। डेरा सच्चा सौदा द्वारा देशहित, जनहित व मानवता हित के लिए प्रशंसनीय योगदान दिया जा रहा है। केवल इतना ही नहीं गुरूगद्दी दिवस  मनुष्य जीवन को एक नई दिशा दर्शाता हुआ उम्मीद जताता है कि भविष्य में भी पिछले 27 वर्षों की तरह डेरा सच्चा सौदा इसी प्रकार जनकल्याणकारी कार्यों के साथ साथ सामाजिक बुराईयों से लोगों को जागरूक करने में अहम् भूमिका निभाता रहेगा।

125 से ज्यादा हो रहे मानवता भलाई के कार्य
डेरा संत डॉ. गुरमीत राम रहीम इन्सां 27 सालों से निरंतर डेरा सच्चा सौदा की जिम्मेवारी संभाले हुए है। 27 सालों में डेरा संत डॉ. गुरमीत के नेतृत्व में 125 से ज्यादा मानवता भलाई कार्य किए जा रहे है। इसके अतिरिक्त डेरा सच्चा सौदा 55 से अधिक वल्र्ड रिकार्ड भी बना चुका है। नेत्रदान, रक्तदान, पौधारोपण, शरीरदान इत्यादि के साथ साथ सामाजिक बुराईयों को समाप्त करने के लिए समय-समय पर डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे प्रयास विश्व स्तर तक विशेष पहचान बनाए हुए है। बगैर दहेज शादी, शिक्षा तथा स्वास्थय क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज तथा अस्पताल बनवाना, खिलाडिय़ों के स्तर को बढ़ाने के लिए तथा उनकी प्रतिभा को उभारने के लिए खेल गांव का निर्माण किया जा रहा है। डेरा सच्चा सौदा द्वारा जरूरतमंदों की मदद अपने आप में एक अनूठी मिसाल है।


Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes