Headlines

Restaurants

Fashion

सिक्स पैक एब्स में नजर आएंगे डॉ. एमएसजी

सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम  सिंह इन्सां के गुरुगद्दी दिवस पर डेरा सच्चा सौदा में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए संत डॉ. गुरमीत राम रहीम  सिंह इन्सां  ने कहा कि वे सिक्स पैक एब्स में नजर आएंगे, जैसी कि डेरा श्रद्धालुओं की डिमांड है। प्रैसवार्ता द्वारा एकत्रित की गई जानकारी के अनुसार संत डॉ. गुरमीत राम रहीम  सिंह इन्सां जी ने कहा कि उनके श्रद्धालु उनके बच्चों की तरह है और बच्चों का इच्छाओं को पूरी करना एक पिता की जिम्मेवारी होती है। सन् 1990 में उन्होंने डेरा सच्चा सौदा की बागडौर संभाली थी। उस समय रूहानियत से परिपूर्ण सत्संग यहां हुआ करती थी, लेकिन समाज में मानवता भलाई के कार्य करवाए जाने अनिवार्य थे। इसी के साथ उन्होंने मानवता भलाई कार्यो को करना शुरू किया, जिसका अनुसरण आज विश्वभर में करोड़ों लोगों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह समाज से कुरीतियों को खत्म करना चाहते है और इसके लिए उन्होंने यह फिल्मे बनाई है। इससे पूर्व उन्होंने फिल्म लायन हार्ट का प्रमोशन भव्य तरीके से किया गया। उन्होंने फिल्म के गीतों को लाइव गाकर श्रद्धालुओं की इच्छा को पूरा किया। उन्होंने फिल्म का एक और गीत रिलीज किया, इसके अलावा फिल्म के गाने व ट्रेलर भी बड़ी स्क्रीनों पर दिखाए गए। एमएसजी प्रशंसकों ने फिल्म आने की खुशी में 1 लाख 50 हजार घी के दीए जलाकर अनोखा विश्व कीर्तिमान बनाया।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes