Headlines

Restaurants

Fashion

अमन चौपड़ा को कहा जाता है युवा भाजपा का किंग मेकर: दुग्गल

सिरसा(प्रैसवार्ता)। भाजपा से एक लंबे समय से जुड़े जगदीश चौपड़ा के पुत्र एवं युवा भाजपा के किंग मेकर अमन चौपड़ा भाजपा को मजबूत करने में अहम् भूमिका निभा रहे है। अमन चौपड़ा के नेतृत्व में आज युवा खुद को सम्मानित महसूस कर रहे है और वे पार्टी को मजबूती देने में अहम् भूमिका निभा रहे है। यह बात युवा भाजपा कर्ण दुग्गल ने जारी एक बयान में कही। दुग्गल ने कहा कि अमन चौपड़ा को युवा भाजपा का किंग मेकर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि भाजपा को मजबूत करने में उनका अहम रोल है। हाल ही में हुए नगर परिषद सिरसा के चुनाव में अमन चौपड़ा एकमात्र ऐसे शख्स रहे, जिनके लिए दिन रात के मायने बदल गए थे। अमन चौपड़ा नगर परिषद को भाजपा की झोली में ड़ालने की ऐसी जिद्द पर अड़े कि विरोधियों के छक्के छूट गए। शहर में चारो तरफ अमन-अमन सुनकर विरोधियों का अमन कहीं का न रहा। इससे पूर्व भी जब भाजयुमों के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव सिरसा आए थे, तो अमन के आह्वान पर युवाओं की फौज खड़ी हो गई थी। मनीष अमन की इस पहचान को देखकर दंग रह गए थे। दुग्गल ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर अमन चौपड़ा की वर्किंग व मेहनत को देखते हुए कई बार उनकी पीठ थपथपा चुके है। दुग्गल ने कहा कि अमन चौपड़ा की मेहनत एवं वर्किंग से आज सभी खुश है। भाजपा हाईकमान भविष्य में एक महत्त्वपूर्ण व बड़ी जिम्मेवारी भी अमन को सौंप सकता है, इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes