Headlines

Restaurants

Fashion

सीआईए सिरसा पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई व्यापारी से लूट की वारदात

लूट का मास्टर माईंड गिरफ्तार

सिरसा(प्रैसवार्ता)। बीती रात शहर की पॉश कॉलोनीए ब्लॉक में एक व्यापारी के घर से हुई लाखों रुपये की नकदी व गहने के लूट की घटना को सीआईए सिरसा पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा लिया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार ए ब्लॉक निवासी अश्विनी कुमार पुत्र तुलसी राम के घर में तीन युवक हथियारों के बल पर चार लाख रुपये की नकदी व करीब चार लाख के जेवरातों लूट कर ले गए थे। बीती रात को हुई इस वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने इस गुत्थी को शीघ्र सुलझाने के लिए सीआईए सिरसा पुलिस, शहर थाना सिरसा पुलिस व स्पैशल स्टॉफ पुलिस की टीमों का गठन किया। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पैक्टर राजेंद्र गोदारा के नेतृत्व में सीआईए पुलिस ने महत्त्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के मुख्य आरोपी एवं मास्टर माईंड आकाश पुत्र भूपेंद्र निवासी चंडीगढिय़ा मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए प्रभारी इंस्पैक्टर राजेंद्र गोदारा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आकाश ने रैकी करके इस वारदात को करवाने में मुख्य भूमिका निभाई। आरोपी आकाश से घटना के तीनों अन्य आरोपियों के पते ठिकाने मालूम कर लिए गए है और उनकी गिरफ्तारी के लिए सीआईए पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। आकाश को सिरसा अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes