सिरसा(प्रैसवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी ऐलान का जोर-शोर से प्रचार करके गुणगान कर रही है, जबकि उनके चेहरों पर परेशानी स्पष्ट देखी जा सकती है। भाजपाई दिग्गज मोदी के इस ऐतिहासिक निर्णय से लोगों को अवगत करवाने का साहस नहीं जुटा पा रहे, जिसे भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं कहा जा सकता। बैंकों तथा एटीएम के बाहर लगी कतारें, नई करंसी के इंतजार ने लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी की डुगडुगी बजा दी है। लोगों में बढ़ रहे आक्रोश से भाजपाई भी वाकिफ है, जो स्वयं उलझन में है कि मोदी के इस ऐतिहासिक फैसले से जनसाधारण को अवगत करवाए। नोट बंदी का निर्णय भाजपाईयों के लिए जी का जंजाल बन गया है, क्योंकि भाजपा का सबसे बड़ा समर्थक व्यापारी वर्ग इस नोटबंदी से प्रभावित हुआ है और सरकार की इस घोषणा को कोस रहा है। केवल इतना ही नहीं, गरीब, मजदूर, किसान,कर्मचारी व प्रोपर्टी व्यवसाय से जुड़े लोग भाजपा को कोस रहे है। वैसे भी देश में प्रोपर्टी का कारोबार मंदी की चपेट में चल रहा था। नोट बंदी के मामले में कालेधन के कारोबारी तो परेशान है, वहीं कई भाजपाई दिग्गज भी अछूते नहीं रहे, जिनका बड़ा भारी कारोबार है। ऐसे भजपाई दिग्गजों को भी मोदी के इस निर्णय ने गहरा घाव दिया है, जो घायलवस्था में लोगों के बीच जाने से घबराए हुए है। भाजपाई दिग्गज मोदी का गुणगान करने की बजाए भीतर जाकर आंसू बहाने पर मजबूर है, क्योंकि कालेधन की गिरफ्त को ऐसे मोड पर लाकर खड़ा कर दिया है कि उन पर अंदर और बाहर दोनो तरफ से मार पडऩे के आसार अभी से नजर आने लगे है।
Home > PoliticalNews > सिरसा: नोटबंदी ने बढ़ाई भाजपाई दिग्गजों की परेशानी
सिरसा: नोटबंदी ने बढ़ाई भाजपाई दिग्गजों की परेशानी
By Pressvarta • 4:45:00 PM • LatestNews PoliticalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment