Headlines

Restaurants

Fashion

पंजाबी सिंगर हंसराज हंस ने थामा बीजेपी का हाथ

सिरसा/नई दिल्ली(प्रैसवार्ता)। प्रख्यात सूफी कलाकार एवं पंजाबी सिंगर हंस राज हंस ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में हंस राज हंस भाजपा में शामिल हुए है। भाजपा विचार परिवार के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रणजीत सिंह भट्टी व मक्खन सिंह ख्योवाली ने कहा कि हंसराज हंस इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी में रहे है। बता दें कि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में वहां होने वाली किसी भी हलचल का चुनाव पर प्रभाव पड़ सकता है। 

जमीन से जुड़े हुए शख्स है हंस राज हंस
रणजीत सिंह भट्टी व मक्खन सिंह ख्योवाली ने बताया कि हंस राज हंस जमीन से जुड़े हुए वह शख्स है, जो हर घर की दहलीज तक विशेष पहचान रखते है। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में पूर्णतया सक्षम है। 

सिरसा में कई बार कार्यक्रम कर चुके है हंसराज हंस
बता दें कि हंस राज हंस सिरसा में कई बार कार्यक्रम कर चुके है, इसलिए उनके भाजपा में शामिल होने की खुशी पंजाब से सटे सिरसा जिला में भी जोरो पर है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes