Headlines

Restaurants

Fashion

कैशलैस इंडिया मुहिम में डेरा सच्चा सौदा सहयोग देगा: संत डॉ. गुरमीत

सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म  'हिंद का नापाक को जवाब' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अभी चार गाने शूट होने बाकी है। इस फिल्म पर तमाम देशवासियों को यकीनन गर्व महसूस होगा। संत डॉ. गुरमीत रविवार को शाह सतनाम जी धाम में शाह सतनाम जी महाराज की स्मृति में आयोजित 25वें नेत्र जांच शिविर के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार वार्ता में संत डॉ. गुरमीत ने कहा कि सर्जीकल स्ट्राइक व आतंकवाद के खिलाफ युद्ध विषय पर आधारित इस फिल्म को देखकर सभी हिंदुस्तानियों को गर्व होगा। यह फिल्म किसी धर्म-जाति के खिलाफ नहीं है, बल्कि जो मानवता के खिलाफ हैं, उनको कड़ा संदेश दिया गया है। नेत्र जांच शिविर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि  शाह सतनाम जी महाराज की स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाले नेत्रजांच शिविरों में अब तक 25,494 लोगों के ऑप्रेशन हो चुके हैं। इस बार चयनित मरीजों की आंखों के ऑप्रेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शाह सतनाम जी स्पैशेलिटी हॉस्पिटल में किए जाएंगे। पांच दिनों तक चलने वाले इस शिविर में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स  विंग के हजारों सेवादार भाई-बहन पूरी तन्मयता से मरीजों की सेवा करते हैं। 

नोटबंदी व कैशलैस इंडिया मुहिम का स्वागत
संत डॉ. गुरमीत ने नोटबंदी व कैशलैस इंडिया मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि नोटबंदी मुहिम से आमजन को परेशानियां हुई हैं, लेकिन उन लोगों को ज्यादा परेशानी हुई है, जिन्होंने नोटों के कमरे भरे हुए थे। कैशलैस इंडिया मुहिम में डेरा सच्चा सौदा हर संभव सहयोग देगा। डेरा सच्चा सौदा की आईटी विंग के सेवादार आमजन को कैशलैस मुहिम के बारे में जागरुक करने में अहम योगदान देंगे।

सत्संग में आने से दूर होती है रूकावटें
संत डॉ. गुरमीत ने इस दौरान आयोजित सत्संग में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो इंसान सत्संग में चलकर आता है उसकी सभी परेशानियां और रास्त्े में आने वाली रुकावटें दूर हो जाती है। मनमते लोग जीव को सत्संग में आने से रोकते है। मन कहता है कि सत्संग में जाने से क्या मिल जाएगा। तेरे इतने काम बकाया पड़े हैं, वो कर ले। अगर तू सत्संग में नहीं जाएगा तो कौन पूछता है। सत्संग में मालिक की चर्चा होती है, सतगुरु से प्यार-मोहब्बत बढ़ता है। इंसान को उसकी परेशानियों व दुखों का हल मिलता है। इसलिए सत्संग में चलकर जरुर आना चाहिए।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes