Headlines

Restaurants

Fashion

कैश को लेकर सिंडीकेंट बैंक ने चलाई विशेष मुहिम

सिरसा(प्रैसवार्ता)। शहर के सिटी थाना रोड़ पर स्थित सिंडीकेंट बैंक की ओर से दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं से अपने खाते से राशि निकालने व खाता में पैसा जमा करवाने की विशेष सुविधा दी गई है और भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार बैंक में कैश का उचित ढंग से वितरण किया जा रहा है। बैंक शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अतुल बांसल ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बैंक का हर संभव प्रयास रहता है कि किसी भी खाताधारक को कोई भी दिक्कत न हो। इसके लिए बैंक स्टॉफ स्वयं हर समस्या का समाधान करते है। दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को विशेष सुविधा दी गई है। इसके अतिरिक्त बैंक एटीएम में भी प्रतिदिन कैश डाला जाता है, ताकि किसी अन्य बैंक के खाताधारकों को भी समस्या न हो।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes