Headlines

Restaurants

Fashion

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्दन गाबा ने बनाई युवाओं को एक करने की रणनीति

सिरसा(प्रैसवार्ता)। हाल में हुए यूथ कांग्रेस हरियाणा के चुनाव में चन्दन गाबा को जिला सिरसा के जिलाध्यक्ष चुने जाने पर पूरे जिले के युवाओं में खुशी का माहौल है, क्योंकि गाबा सभी वर्गों में विशेष रुप से लोकप्रिय है। गाबा ने अपनी नियुक्ति पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर व उनकी पत्नी अवतिंका माकन तंवर सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि वह पार्टी के हर निर्देश का ईमानदारी से पालन करेंगे और पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेवारी पर खरा उतरेंगे। युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के हर आदेश का बखूबी पालन करने में सक्षम चन्दन गाबा ने कहा कि  जल्द ही जिलाभर में एक मुहिम चलाकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा और लोगों को कांग्रेस नीतियों से अवगत करवाया जाएगा। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes