Headlines

Restaurants

Fashion

तनाव मुक्त होने के लिए 18 से 24 फरवरी को पहुँचे पुलिस लाइन में

प्रैस कांफ्रेंस में महोत्सव की जानकारी देते हुए।
सिरसा(प्रैसवार्ता)। ब्रह्माकुमारीज शांति सरोवर सिरसा की ओर से सिरसा जिला में पहली मर्तबा हेल्थ-वेल्थ एवं हैप्पीनेस महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हरियाणा करणदेव कंबोज करेंगे। 18 फरवरी से शुरू होने जा रहे इस महोत्सव में कई आकर्षण केंद्र होंगे। इस सिलसिले में शांति सरोवर की संचालिका बीके बिंदू बहन, कार्यक्रम के संयोजक बीके कर्ण एवं बीके विजय कुमार ने गुरुवार को बरनाला रोड़ स्थित ब्रह्माकुमारीज शांति सरोवर सिरसा में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि 18 से 24 फरवरी तक पुलिस लाइन के कम्युनिटी सेंटर में होने वाले इस महोत्सव में 20 फरवरी को एसपी सिरसा सतेंद्र कुमार गुप्ता, 21 फरवरी को एएसपी हिमांशु गर्ग, 22 फरवरी को डीसी शरणजीत कौर व एडीसी अजय तोमर, 23 फरवरी को सिरसा के पत्रकार, 24 फरवरी को सीडीएलयू के वीसी मुख्यातिथि होंगे। इनके अलावा भी प्रशासनिक अधिकारी व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। इस फेस्टिवल में  तनाव को दूर करने, खुशी प्राप्त करने, ज्ञान रूपी धन अर्जन करने के उपाय बताए जाएंगे क्योंकि आज के समय में इंसान के पास सब कुछ होते हुए भी चिंता, तनाव, टेंशन है। हमारे दु:खों की कारण भी तनाव ही है। इसलिए तनाव को दूर करने के लिए फेस्टिवल में कई स्टॉल लगाए जाएंगे। महोत्सव में 27 फीट का कुंभकरण, 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, मानवता का संपूर्ण इतिहास, ब्रह्मांड दर्शन, बेटियों के महत्व को दर्शाती हुई देवियों की मूविंग मॉडल्स व चेतन देवियां, भारत माता, अमरनाथ दर्शन, स्वर्णिम युग सतयुग के दिव्य दर्शन, सृष्टिचक्र, ईश्वरीय अनुभूति, बच्चों के लिए फन जोन, गरबा नृत्य की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes