Headlines

Restaurants

Fashion

प्रैसवार्ता के बारे में विस्तृत जानकारी

Pressvarta
पिछले बीस वर्ष से हिंदी तथा पंजाबी दैनिक समाचार पत्रों को नि:शुल्क प्रैस मैटर उपलब्ध करवा रही दि प्रैसवार्ता ऑनलाइन न्यूज एजेंसी (www.thepressvarta.com) का संचालन एवं प्रबंधन दि प्रैसवार्ता ट्रस्ट(रजि.) की देखरेख में किया जा रहा है। कोई भी राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र दि प्रैसवार्ता के पोर्टल से नि:शुल्क प्रैस मैटर का प्रयोग कर सकता है। वर्ष 2017 से दि प्रैसवार्ता के शुभ चिंतकों व सहयोगियों के सुझाव उपरांत दि प्रैसवार्ता ने पूरे देश में ब्यूरों चीफ, कार्यालय संवाददाता, जिला संवाददाता, कानूनी संवाददाता, सांस्कृतिक संवाददाता, कृषि व खेल संवाददाता नियुक्त करने का निर्णय लिया है। दि प्रैसवार्ता से जुडऩे वाले किसी भी सहयोगी से कोई आर्थिक फीस नहीं ली जाएगी और न ही विज्ञापन इत्यादि के लिए कहा जाएगा। स्वेच्छा से यदि कोई सहयोगी विज्ञापन भिजवाता है, तो उसे नियमानुसार 25 प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा। दि प्रैसवार्ता ट्रस्ट के पास यह अधिकार सुरक्षित रहेगा कि यदि उसका कोई सहयोगी पत्रकारिता के नियमों की अवहेलना करता है या फिर पत्रकारिता की आड़ में गैर कानूनी कार्यों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त की जाए। दि प्रैसवार्ता से जुडऩे के इच्छुक इसी पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते है। नि:शुल्क सहयोग देने के इच्छुकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि अनुबंधित सहयोगियों को उनकी योग्यतानुसार आर्थिक परिश्रामिक दिया जाएगा।
आवश्यक:- सहयोगियों द्वारा प्रेषित प्रैस मैटर दि प्रैसवार्ता के पोर्टल पर दर्शाया जाएगा, जहां से कोई भी समाचार पत्र अपनी जरूरतानुसार उपयोग में ला सकेगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes