Headlines

Restaurants

Fashion

बम धमाके की सिरसा में गूंज, दिहाड़ीदार से वीआईपी तक पुलिस पूछताछ में तलब

Photo by internet
सिरसा(प्रैसवार्ता)। बठिंडा के मौड़ मंडी में विधानसभा चुनावों के दौरान हुए बम विस्फोट की गूंज सिरसा में भी सुनाई पड़ रही है। पंजाब पुलिस व जांच एजेंसियां बम विस्फोट की कडिय़ां सिरसा में जोडऩे में लगी है। सिरसा में सैकड़ों लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा चुकी है और अनेक लोगों को पूछताछ के लिए चिह्नित किया गया है। जांच का सिससिला जारी है। जांच के घेरे में आए लोगों से पूछताछ की जा रही है और बम धमाके की कडिय़ों को जोडऩे की कोशिश भी की जा रही है। जिसकी वजह से जांच के लिए बुलाए गए लोग भयभीत है। उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान बठिंडा की मौड़ मंडी में चुनावी रैली के दौरान बम विस्फोट हुआ था। पंजाब पुलिस और जांच एजेंसियां इस विस्फोट से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है। सूत्र बताते है कि एजेंसियां मोबाइल कॉल की डिटेल के अनुसार जांच कर रही है। बम विस्फोट के समय मोबाइल पर जिन लोगों की बातचीत हुई है। उनके तार जोड़े जा रहे है। सिरसा से जिन लोगों ने उस समय कॉल की या जिन लोगों के पास कॉल आई। उन्हें शक के घेरे में लिया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में यह जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर उस समय किस से और क्या बातचीत हुई। फोन करने वालों और फोन रसीव करने वालों का आपराधिक रिकार्ड तो नहीं है। जांच टीम द्वारा अब तक सिरसा में सैकड़ों लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। जिसमें राजनेता से लेकर दिहाड़ीदार मजदूर तक शामिल है। चूंकि सिरसा वालों की बठिंडा में अधिक रिश्तेदारियां है। इस वजह से सामान्य लोग भी जांच के घेरे में आए है। पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए तलब किए जाने से आम आदमी भयभीत है। फिर भी वे पुलिस पूछताछ में सहयोग कर रहे है। जबकि पुलिस द्वारा जांच को सामान्य प्रक्रिया बताया गया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes