Headlines

Restaurants

Fashion

भाजपाई सांसद सैनी के फोक्स पर अब अफसरशाही

सांसद राजकुमार सैनी
चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। अपनी पार्टी के ही दिग्गजों की नाराजगी झेल रहे मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर पर उनकी पार्टी के ही कुरूक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने अफसरशाही पर अपना फोक्स बनाकर सरकार की बेचैनी बढ़ा दी है, क्योंकि सरकार से असंतुष्ट भाजपाई सांसदों व विधायकों का अफसरशाही पर आरोप है कि अफसरशाही ही शासन चला रही है। सांसद सैनी जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर अपनी तीखी टिप्पणी को लेकर हरियाणवी राजनीति में हलचल मचाए हुए है। सांसद राजकुमार ने अफसरशाही पर फोक्स बनाते हुए यह भी कहा कि ज्यादातर अफसरशाही भारी भरकम वेतन ले रही है और काम बहुत कम करती है, इसलिए इनके वेतन में कटौती की जाए। कुरूक्षेत्र के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुँचे सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि प्रदेश में भाजपाई सरकार है, इसलिए गैर जिम्मेवारी से काम करने वाले सरकारी तंत्र को अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। सांसद सैनी ने यह भी कहा कि यदि  अफसरशाही किसी का काम नहीं करता है, या परेशान करता है, तो तत्काल उन्हें बताए, समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। अफसरशाही पर इस फोक्स को लेकर सचिवालय में हलचल मची हुई है और सांसद सैनी की इस टिप्पणी पर मंथन शुरू हो गया है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes