Headlines

Restaurants

Fashion

पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

SP SIRSA
सिरसा( प्रैसवार्ता )। कहते है कि कामयाबी उन्हीं को मिलती है, जिनके इरादों में जान होती है। 2004 बैच के आई.पी.एस अधिकारी एवं वर्तमान में सिरसा में तैनात पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बन गए है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं हरियाणा के बेस्ट एसपी का सम्मान पा चुके श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता को बुधवार को सिरसा के पी डब्लयू डी रेस्ट हाऊस में हिसार रेंज के पुलिस महा निरीक्षक अमिताभ ढिल्लों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का चिन्ह लगाया और उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनने पर हार्दिक बधाई दी। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कानपुर स्थित आई.आई.टी से बी.टैक की पढ़ाई की है। श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता गुडग़ांव, गुप्तचर विभाग चंडीगढ़ तथा भिवानी, हिसार व फतेहाबाद में एस.पी रह चुके है और सिरसा में अब बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तैनात है। श्री गुप्ता आम आदमी के प्रति मैत्रीपूर्ण व्यवहार और अपराधियों के प्रति खौफ के रूप में जाने जाते है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता कहते है कि फरियादियों की फरियाद सुनकर उन्हें शीघ्र न्याय दिलाना तथा अपराध व अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes