Headlines

Restaurants

Fashion

सीएम हरियाणा मनोहर लाल खट्टर के दोपहर भोज ने लगाया क्यासों पर विराम

chopra family
सिरसा(प्रैसवार्ता)। सीएम हरियाणा मनोहर लाल खट्टर ने अपने दो दिवसीय सिरसा दौरे के दौरान अपने पूर्व राजनीतिक सलाहकार एवं हरियाणा पर्यटन विभाग के चेयरमैन जगदीश चौपड़ा के निवास पर दोपहर भोज कर उन सभी क्यासों पर विराम लगा दिया, जो चौपड़ा के राजनीतिक सलाहकार पद से अलविदाई के बाद लगाए जा रहे थे।  मुख्यमंत्री और चौपड़ा परिवार की घनिष्ठता के साथ दोनो ही पूर्णतया भाजपा को समर्पित है। मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री का ताज मिला, तो उन्होंने जगदीश चौपड़ा की संगठन के प्रति निष्ठा, अनुभव और योग्यता को देखते हुए उन्हें अपना राजनीतिक सलाहकार बनाया। चौपड़ा ने भी इस पद पर रहते हुए इनैलो के गढ़ कहे जाने वाले सिरसा संसदीय क्षेत्र में भगवा ध्वज फहराने के भरसक प्रयास किए, जिसमें वह सफल भी रहे। केवल इतना ही नहीं मनोहर लाल सरकार पर कई बार परेशानियों के संकट बादल आए, मगर चौपड़ा की सूझ बूझ की बदौलत संकट में बादल छंट गए। मुख्यमंत्री और चौपड़ा की घनिष्ठता इस बात का भी संकेत देती हैं कि जिला सिरसा में मुख्यमंत्री का यह नौंवा कार्यक्रम था और चौपड़ा के प्रयासों से जिलाभर में विकास कार्यों की गंगा बहने लगी है। चौपड़ा के दिखाए हुए राजनीतिक मार्गदर्शन में उनके युवा पुत्र अमन चौपड़ा के शहरी क्षेत्र के निकाय तथा ग्रामीण आंचल के पंचायती चुनाव में इस कद्र परिश्रम किया कि ग्रामीण आंचल में भगवे झंडे देखे जाने लगे। अमन चौपड़ा भाजपा के युवा मोर्चा के प्रांतीय उपाध्यक्ष के पद पर अपनी राजनीतिक योग्यता के बल पर पहुँचे हैं और  वर्तमान में युवा वर्ग की एक लंबी फौज भाजपाई ध्वज उठाए हुए है। प्रत्येक व्यक्ति के दुख-सुख में भागीदारी करने वाले अमन चौपड़ा ने थोड़े से समय में ही अपनी विशेष राजनीतिक पहचान बना ली है, जोकि चौपड़ा परिवार के लिए एक शुभ संकेत कही जा सकती है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes