Headlines

Restaurants

Fashion

प्रो. गणेशी लाल को तव्वजों से भाजपाई कार्यकर्ता उत्साहित

prof. ganeshi lal & Manish singla
सिरसा(प्रैसवार्ता)। मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर की ओर से अपने दो दिवसीय सिरसा दौरे के दौरान भाजपा की अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल को दी गई तव्वजों से भाजपा को एक लंबे समय से समर्पित कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है, क्योंकि उनकी तथा उनके संपर्क करने वालों की समस्या के समाधान में प्रौ. लाल निजी रूचि लेते है।  प्रौ. लाल तथा उनके बेटे एवं युवा भाजपा नेता मनीष सिंगला से मिलने वालों का सुबह से ही तांता लग जाता है, जो देर रात्रि तक चलता है। मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर तथा उनके मंत्रीमंडल के लगभग सभी सदस्य प्रौ. गणेशी लाल परिवार की रॉयल हवेली में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके है। करीब अढ़ाई दशक से भाजपा को पूर्णतया समर्पित प्रौ. गणेशी लाल हरियाणा की बंसीलाल सरकार में महत्त्वपूर्ण विभाग के मंत्री रहने के साथ साथ हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, कई राज्यों के प्रभारी पद की जिम्मेवारी भी संभाल चुके है। मुख्यमंत्री हरियाणा ने अपने दो दिवसीय सिरसा कार्यक्रम में प्रौ. लाल से कई मामलों में विचार विमर्श भी किया। भाजपाई जनाधार बढ़ाने के लिए प्रयासरत् प्रौ. लाल अक्सर कहते है कि भाजपा में व्यक्ति से ज्यादा कहीं पद्धति अहम् है। संगठन और सरकार उस पद्धति मुताबिक ही चलकर जनभावनाओं पर खरा उतर रही है।  प्रौ. लाल के दिखाए मार्ग पर चलकर भाजपाई थिंक टैंक एवं युवा भाजपा नेता मनीष सिंगला संगठन को मजबूती देने में जुटे हुए है। सामाजिक कार्य हो या धार्मिक, मनीष सिंगला की उपस्थिति जनभावनाओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना, पार्टी की नीतियों व भाजपाई सरकार की ओर करना, पार्टी की नीतियों व भाजपाई सरकार की ओर से आरंभ की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराने की दिनचर्या के चलते मनीष सिंगला एक विशेष पहचान बना चुके है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes