Headlines

Restaurants

Fashion

रिश्वतखोर सरकारी तंत्र तथा संदिग्ध राजसी दिग्गजों की कुंडली तैयार करने में जुटा खुफिया तंत्र

photo by iuternet
हिसार(प्रैसवार्ता)। मंडल हिसार का खुफिया तंत्र महानिदेशक के आदेशानुसार ऐसे सरकारी तंत्र व राजसी दिग्गजों की कुंडली तैयार करने में जुट गया है, जो भ्रष्टाचार में संलिप्त है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार खुफिया तंत्र मीडिया कर्मी तथा आमजन से तथ्य जुटाने में सक्रिय देखा जा रहा है। खुफिया तंत्र का अपराधिक तत्वों तथा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर फोक्स रहेगा। हरियाणा पुलिस हाऊसिंग कारपोरेशन लिमिटेड का स्थानीय एक्सीयन, मार्केटिंग बोर्ड का एक एक्सीयन तथा एक उपमंडल अभियंता के अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग भवन तथा मार्ग के सिरसा स्थित दो उपमंडल अभियंता, पंचायती राज का एक एक्सीयन तथा एक उपमंडल अभियंता पर उनकी विवादित तथा भ्रष्टाचारी गतिविधियों पर खुफिया तंत्र की नजरें है, जो इनकी पटकथा तैयार कर रहा है। खुफिया तंत्र ने उन राजसी दिग्गजों पर भी फोक्स बनाया हुआ है, जो नौकरी दिलवाने, तबादला करवाने, सरकारी तंत्र से काम करवाने की ऐवज में पैसा वसूलते है। ऐसे सरकारी तंत्र तथा राजसी दिग्गजों की कुंडली तैयार करके सरकार को आगामी कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। खुफिया तंत्र की इस कार्रवाई से सरकारी तंत्र में हडकंप मच गया है, वहीं लेन देने करने वाले राजसी दिग्गज सतर्क हो गए है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes