Headlines

Restaurants

Fashion

निष्क्रिय हरियाणवी राजसी दिग्गजों को सक्रिय करेगी सीटी

photo from internet
सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणवी राजनीति में निष्क्रिय हो रहे राजसी दिग्गजों को सीटी (स्वराज इंडिया का चुनाव चिन्ह) सक्रिय करने के लिए हरियाणा में दस्तक देने की तैयारी में दिखाई दे रही है। नगर निगम दिल्ली के चुनाव में सक्रियता बढ़ाये हुए स्वराज इंडिया का अगला फोक्स हरियाणा में सीटी बजाने का है। स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव की हरियाणा में प्रभाव पहचान है। हरियाणवी राजनीति का मौजूदा मानचित्र दर्शाता है कि प्रदेश मेंं भारी संख्या में राजसी दिग्गज नए राजनीतिक मंच की तलाश में है, क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा में असंतुष्टों का बढ़ता आंकड़ा, कांग्रेस का लट्ठम लट्ठ अभियान, इनैलो के दिग्गजों में मायूसी ने हरियाणा वासियों को उलझा दिया है। आम आदमी पार्टी की हरियाणवी राजनीति में उपस्थिति तो है, मगर इसकी राजनैतिक दुकान पर कुछ दिनों के लिए दुकान बंद है, का बोर्ड लगा हुआ है। प्रदेश के राजसी दिग्गजों की निष्क्रियता को सक्रियता में बदलने के लिए सीटी को फोक्स बनाकर पटकथा बकायदा लिखी जा चुकी है, जिस पर अमलीजामा पहनाने की घोषणा कभी भी हो सकती है। योगेंद्र यादव हरियाणवी राजनीति में दस्तक को लेकर काफी उत्साहित देखे जा रहे है। स्वराज इंडिया प्रमुख योगेंद्र यादव का दावा है कि सीटी एक चौकीदार बनकर चोरों तथा बेईमानों को भगाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए हरियाणवी राजनीति को एक नई दिशा देगी। सीटी को संभावित दस्तक को लेकर निष्क्रिय राजसी दिग्गजों की नजरें स्वराज इंडिया की भावी रणनीति पर टिक गई है। ऐसी भी संभावना है कि सीटी कई राजनीतिक दलों में भी सेंधमारी कर सकती है। हरियाणवी राजनीति में सीटी क्या करिश्मा दिखाएगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, मगर सीटी की संभावित दस्तक से हरियाणवी राजनीति के निष्क्रिय राजसी दिग्गजों की बांछे जरूर खिल गई है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes