Headlines

Restaurants

Fashion

कांग्रेस मुक्त हरियाणा बनाने के लिए भाजपा का फोक्स रोहतक, हिसार व सिरसा पर

haryana logo
सिरसा(प्रैसवार्ता)। भाजपा मिशन 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा का हरियाणा के संसदीय क्षेत्र रोहतक, सिरसा तथा हिसार पर फोक्स हैं, जहां से कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा, इनैलो के चरणजीत सिंह रोड़ी तथा  दुष्यंत चौटाला सांसद है। हरियाणा की अन्य सात संसदीय क्षेत्रों में भगवा फहरा रहा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर भाजपाई दिग्गजों का दवाब है कि हरियाणा में कांग्रेस मुक्त बनाए जाने का यह सुनहरी अवसर हैं, क्योंकि हरियाणवी कांग्रेस  आपसी कलह के चलते बिखराव की स्थिति में पहुंच गई है। हरियाणवी राजनीति की मौजूदा राजनीतिक तस्वीर को देखते हुए भाजपा ने अपने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय को इनैलो के गढ़ कहे जाने वाले संसदीय क्षेत्र सिरसा, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को हिसार तथा केंद्रीय बिजली मंत्री पीयूष गोयल को संसदीय क्षेत्र रोहतक में उतारा है। भाजपा मिशन 2019 को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने वर्ष 2014 में हुए चुनाव में 120 संसदीय क्षेत्रों में हुई पराजय पर मंथन करके इन संसदीय क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने की योजना बनाकर उस पर अमलीजामा पहनाया जाना शुरू कर दिया है। भाजपा मिशन 2019 को लेकर भाजपा ने केंद्रीय मंत्री व भाजपाई दिग्गज सक्रिय होकर संगठन के पदाधिकारियों व समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर फीड बैक लेने के साथ साथ उन्हें निर्देश दिए जाएंगे कि वह भाजपाई शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करके लोगों को उनसे होने वाले लाभ से अवगत करवाए, ताकि भाजपा मिशन 2019 को सफलतापूर्वक अमलीजामा पहनाया जा सके। हरियाणा के संसदीय क्षेत्र रोहतक, सिरसा व हिसार से 13 अप्रैल को इस मिशन की रणभेर की गूंज सुनाई देगी, जिसे प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने के प्रयास के रूप में देखा जाने लगा है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes