Headlines

Restaurants

Fashion

भाजपाई मिशन 2019: भाजपाई फोक्स हरियाणा के संसदीय क्षेत्र सिरसा, हिसार व रोहतक पर

सिरसा(प्रैसवार्ता)। भाजपाई मिशन 2019 के तहत हरियाणा के बगैर भगवा वाले संसदीय क्षेत्र सिरसा, हिसार तथा रोहतक पर फोक्स रखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर हरियाणा में दस्तक देकर कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। भाजपा प्रदेश के दस संसदीय क्षेत्रों में सात पर विजयी ध्वज फहराये हुए है, जबकि सिरसा, हिसार में इनैलो तथा रोहतक में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व है। भाजपा हरियाणा को पूर्णयता कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाने की योजना रखती है। तीनो संसदीय क्षेत्रों सिरसा, हिसार तथा रोहतक में भाजपा ने मिशन 2019 के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षक भेजकर राजनीतिक स्थिति का जायजा लेते हुए शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट दी है कि प्रदेशवासी भाजपाई शासन से संतुष्ट है, मगर कुछ भाजपाई दिग्गज भाजपाई सरकार से असंतुष्ट है, जिसकी संतुष्टि के लिए मुख्यमंत्री को निर्देश दिए  जा चुके है। अफसरशाही के चक्रव्यूह में फंस चुके मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चक्रव्यूह की चूलें हिला दी है और असंतुष्ट अपनों को संतुष्टि की दवा पिलानी शुरू कर दी है। भाजपा इनैलो के गढ़ कहे जाने वाले संसदीय क्षेत्र सिरसा पर विशेष फोक्स बनाकर चल रही है, क्योंकि इस संसदीय क्षेत्र पर इनैलो का कब्जा है। केवल इतना ही नहीं, संसदीय क्षेत्र के नौ विधानसभाई क्षेत्रों में 8 का प्रतिनिधित्व इनैलो विधायक करते है। अमित शाह के हरियाणा दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है और क्यास लगाया जाने लगा है कि अपने तीन दिवसीय दौरे पर अमित शाह सिरसा,रोहतक, हिसार संसदीय क्षेत्रों में ज्यादा समय देंगे। चर्चा है कि अमित शाह प्रदेश के मंडलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों से फीड बैक लेकर मिशन 2019 के लिए निर्देश जारी करेंगे और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार कराने का भी पाठ पढ़ाएंगे। अमित शाह  के तीन दिवसीय इस दौरे को हरियाणवी राजनीति किस नजरिये से लेती है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, मगर भाजपा जरूर लांभावित होने का ख्वाब देख रही है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes