Headlines

Restaurants

Fashion

पौते की चाहत में दादी बनी हैवान


पुलिस गिरफ्तार में दादी कमला देवी
सिरसा(प्रैसवार्ता)। बेटे की चाहत में लोग किस हद तक क्रूरता पर उतर सकते हैं इसका अंदाजा सिरसा के एक गांव में 4 साल की मासूम बच्ची रजनी पर किए जुल्म-ओ-सितम से लगाया जा सकता है। बच्ची को लोहे के गर्म चिमटे से दागा गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही डिंग थाना पुलिस ने इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाली दादी कमला निवासी मौजूखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार गांव मौजूखेड़ा निवासी रजनी की मां सुनीता पत्नी मांगेराम के सबसे पहले बेटा पैदा हुआ था, जिसकी दो वर्ष की उम्र में बीमारी की वजह से मृत्यु हो गई थी। उसके बाद रजनी की मां सुनीता की तीन बेटियां कविता, मनीषा व रजनी पैदा हुई। बीती 9 जुलाई को बच्ची रजनी को चिमटो से दाग दिया गया। डिंग थाना प्रभारी सब इंस्पैक्टर जंगीर सिंह ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही बच्ची की दादी कमला देवी पत्नी भागा राम निवासी मौजूखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। कमला देवी से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पौते की चाहत में दादी कमला देवी  ने मासूम रजनी के साथ इस तरह का अमानवीय कृत्य किया है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि कमला देवी से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान किसी तांत्रिक या झाड फूंक करने वाले किसी व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि बाल सरंक्षण अधिकारी गीता कथूरिया की शिकायत पर डिंग थाना में 20 जुलाई को किशोर न्याय(जे.जे) एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद इस अधिनियम में अन्य धाराओं को भी जोड़ा जाएगा। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes