![]() |
| संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां |
सिरसा(प्रैसवार्ता)। वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स में मैडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों को संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने बधाई व आशीर्वाद दिया। संत डॉ. गुरमीत ने ट्वीट कर भारतीय पैरा एथलीट शरद कुमार, वरूण भाटी व करम ज्योति दलाल को शुभकामनाएं दी। वर्णनीय है कि लंदन में चल रहे वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऊंची कूद स्पर्धा में शरद कुमार ने रजत तथा वरूण भाटी ने कांस्य पदक हासिल किया जबकि डिस्कस थ्रो में करम ज्योति ने कांस्य पदक हासिल किया है।


Post a Comment