Headlines

Restaurants

Fashion

सदर थाना एसएचओ दलीप सिंह बने डीएसपी

Dalip Singh
सिरसा(प्रैसवार्ता)। पदोन्नति के साथ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों व दायित्व भी बढ़ जाते है, इसलिए पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को अपने दायित्व व कर्तव्य का बेहतर ढंग से निर्वहन कर पुलिस विभाग की छवि में और निखार लाना चाहिए। उक्त विचार सिरसा का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव ने सदर थाना सिरसा के इंस्पैक्टर दलीप सिंह को डीएसपी बनने पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर उन्होंने दलीप सिंह को डीएसपी का बैच भी लगाया। उल्लेखनीय है कि इंस्पैक्टर दलीप सिंह जिला सिरसा में शहर डबवाली,सदर डबवाली, औढ़ा, सदर सिरसा व थाना शहर सिरसा में प्रभारी रह चुके है। आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार तथा अपने कर्तव्य का बेहतर ढंग से निर्वहन करना उनकी खास पहचान है। इंस्पैक्टर दलीप सिंह, जहां भी जिला सिरसा में बतौर प्रभारी रहे, वहीं अपनी कार्यकुशलता की आमजन में छाप छोड़ी है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes