Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा पुलिस व जनता का भरपूर सहयोग मिला: एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता


एसएसपी के सम्मान में हुई विदाई पार्टी
सिरसा(प्रैसवार्ता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता के तबादले पर पुलिस विभाग की ओर से सुरखाब पर्यटन स्थल में विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि हमें कानून की पालना को प्राथमिकता देनी चाहिए और ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए कि किसी के साथ भी किसी प्रकार का अन्याय न हो। पुलिस को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर उन्हें सहीं मार्गदर्शन करना चाहिए। एसएसपी ने कहा कि पुलिस आम आदमी की दोस्ती और अपराधियों के लिए भय का प्रतीक होती है। इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए हमें आम आदमी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखना चाहिए और अपराधी किस्म के व्यक्तियों के साथ सख्ती से निपटना चाहिए। पुलिस की नौकरी जनसेवा का बेहतरीन माध्यम है, इसलिए हमें हर फरियादी की शिकायत को गौर से सुनकर इसे शीघ्र से शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे सिरसा कार्यकाल में सिरसा पुलिस का मुझे भरपूर सहयोग मिला है और आप लोगों के सहयोग से जनता में पुलिस की एक विशेष पहचान बनी है। एसएसपी ने सिरसा की जनता की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां की जनता का कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग मिला है। इस अवसर पर जिला पुलिस व बार एसोसिएशन की ओर से एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय विजय कक्कड़, डीएसपी ऐलनाबाद रविंद्र सिंवर, डीएसपी कालांवाली रतनदीप बाली, बार एसोसिएशन सिरसा के प्रधान गुररतनपाल किंगरे, डीआई सीआईडी अजय शर्मा, हैड क्लर्क कुलदीप सिंह, ओएसआई रोशन लाल, रीडर प्रीतम सिंह, लेखाकार समुंद्र सिंह, स्टैनो सुभाष चंद्र, सिक्योरिटी इंचार्ज सत्यवान, पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सिंह सहारण सहित सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes