Headlines

Restaurants

Fashion

एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता के तबादले ने खोली सरकार की पोल

एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता
सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा की भाजपा सरकार ने एक भाजपाई दिग्गज के दवाब के चलते एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता का तबादला करके स्वस्थ तथा स्वच्छ प्रशासन देने का दावा करने वाली खट्टर सरकार के दावे पर ग्रहण लगा दिया है। प्रदेश में भाजपाई दिग्गज अफसरशाही को कोसते देखे गए, वहीं अफसरशाही भी भाजपा के बेलगाम घोड़ों से परेशान देखी जा सकती है। कई स्थानों पर भाजपाई दिग्गज दंबगाई दिखा चुके है। हरियाणा राज्य का जिला मुख्यालय सिरसा पंजाब तथा राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है और राजनीतिक दृष्टि से राज्य के प्रमुख विपक्षी दल इनैलो का गढ़ भी माना जाता है। ऐसी स्थिति में जिलाभर में शांतप्रिय वातावरण बनाए रखने में जिलावासियों का भाईचारा अपनी झलक दिखाता है। वहीं कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की अनदेखी करना ज्यादती होगी। एसएसपी सिरसा सतेंद्र कुमार ने अपने सिरसा कार्यकाल के दौरान अपनी योग्यता, अनुभव, सक्षमता तथा विवेक का परिचय देते हुए न सिर्फ पुलिस प्रशासन पर मजबूत पकड़ रखी, वहीं जिलावासियों का पुलिस प्रशासन के प्रति नजरिया तथा लोगों की पुलिस के प्रति सोच बदलने का सराहनीय प्रयास किया। पड़ौसी राज्य पंजाब के विधानसभा चुनाव हो या जिला सिरसा के पंचायती व स्थानीय निकाय चुनाव को शांतप्रिय ढंग से संपन्न करवाना गुप्ता की विशेष उपलब्धि कही जा सकती है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता के कार्यकाल के दौरान न सिर्फ पुलिस प्रशासन में सुधारात्मक प्रयास किए गए, बल्कि पुलिस व पब्लिक के बीच सौहादपूर्ण संबंध बनाए गए। गुप्ता के तबादले को भले ही रूटीन का तबादला कहा जाए, मगर यह किसी से छिपा नहीं कि गंदी राजनीति को गुप्ता की स्वस्थ एवं स्वच्छ कार्यप्रणाली रास नहीं आई।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes