Headlines

Restaurants

Fashion

ऑनर किलिंग: भाई ने प्रेमी जोड़े को उतारा मौत के घाट


ऑनर किलिंग
सिरसा(प्रैसवार्ता)। गांव साहुवाला प्रथम में ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार सोनू निवासी कंडू खेड़ा पंजाब साहुवाला प्रथम गांव में अपनी मौसी के पास रहता था और उन्हीें के पड़ौस में 20 वर्षीय सुमन नामक लड़की रहती थी। दोनो को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसकी भनक सुमन के भाई हरदीप को लग गई और उसने दोनो पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हरदीप ने पहले अपनी बहन सुमन के सिर में वार किए। सोनू भागने लगा, तो हरदीप ने सोनू के पीछे कई वार किए।  सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन सोनू भागने में कामयाब रहा। सोनू अपनी जान बचाकर मौसी के यहां भागते हुए आया, जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि सुमन के शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes