Headlines

Restaurants

Fashion

सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के भतीजे ने की आत्महत्या


photo by internet
सिरसा(प्रैसवार्ता)। इनैलो सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के भतीजे सेवक सिंह ने मंगलवार सुबह आत्महत्या कर ली है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के गांव रोड़ी स्थित निवास पर मिट्टी भर्ती का काम चल रहा था। मजूदर अपना काम कर रहे थे। मजदूरों ने सांसद के भतीजे सेवक सिंह से चाय लाने को कहा। सूत्रों की मानें, तो सेवक चाय लेेने के लिए अंदर गया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, हालांकि अभी तक इसकी कोई पुलिस पुष्टि नहीं हुई है। वहीं रोड़ी थाना के प्रभारी शिवनारायण शर्मा का कहना है कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना आने के बाद ही कार्रवाई होगी।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes