Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा पहुँचे सीएम खट्टर, करोड़ों रुपयों की परियोजनाओं का किया उद्घाटन


cm khattar
सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस में शिरकत करने के बाद सोमवार दोपहर को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के फैकल्टी हाऊस में पहुँचे। फैकल्टी हाउस के प्रांगण में उन्होंने 40 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 11 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने वक्तव्य में कहा कि इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर जिलावासियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि जनता के उत्थान के लिए तथा प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को पूरा करते हुए 52 प्रतिशत से अधिक घोषणाएं पूर्ण की जा चुकी है इससे आम जन मानस को भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शेष बची घोषणाओं पर भी कार्य चल रहा है, अधूरे पड़े विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने  195.15 लाख रूपये की लागत से बनने वाली गांव फुल्लो से खोखर लिंक रोड़, 173.09 लाख रूपये की लागत से पन्नीवाला मोटा से राम नगर सड़क निर्माण, 124.12 लाख रूपये की लागत से बनने वाली जोधकां से डिंग मोड़ लिंक रोड़ के निर्माण, 150.00 लाख रूपये से सीडीएलयू में बनने वाले इंफोरमेशन एवं गाईडनेस ब्यूरो भवन के निर्माण, 360.00 लाख रूपये की लागत से जमाल  में पीएचसी एव रिहायशी क्वार्टर के निर्माण, 360.00 लाख रूपये की लागत से बनने वाले दड़बा कलां में पीएचसी एव रिहायशी क्वार्टर के निर्माण, 252.74 लाख रूपये की लागत से बनने वाले माघोसिंघाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण, 305.61 लाख रूपये की लागत से बणी में पीएचसी एव रिहायशी क्वार्टर के निर्माण, 262.81 लाख रूपये की लागत से बनने वाले औढ़ा-कालांवाली रोड़ के निर्माण, 848.58 लाख रूपये की लागत से गांवों की सड़कों के रख रखाव व मुरम्मत के कार्य व 895.42 लाख रूपये की लागत से खारिया से रिसालियाखेड़ा सड़क निर्माण कार्य की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, भाजपा नेताओं सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes