Headlines

Restaurants

Fashion

भाजपा का सिरसा जिले में नए चेहरों पर फोक्स

सिरसा(प्रैसवार्ता)। भाजपा मिशन 2019 को लेकर उड़ान भर रही भाजपा हरियाणा ने भी लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव की संभावना को लेकर संभावित विजयी प्रत्याशियों का सर्वे शुरू करने के साथ साथ खुफिया मंत्र से भी जानकारी एकत्रित करनी शुरू कर दी है, ताकि संभावित प्रत्याशी के प्रोत्साहन के लिए उसकी चौधर में इजाफा किया जाये। इनैलो के गढ़ कहे जाने वाले सिरसा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नए चेहरों पर भाजपाई तैयारी शुरू हो चुकी है। वर्तमान में जिला सिरसा के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों पर इनैलो का प्रतिनिधित्व है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार जाट बनाम गैर जाट की राजनीतिक चपेट में आ चुकी हरियाणवी राजनीति में प्रत्याशियों का चयन आसान दिखाई नहीं देता। इसलिए भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गंभीरता और गहराई के साथ संभावित विजय प्रत्याशियों पर विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, सभी विधानसभा क्षेत्रों में से तीन-तीन प्रत्याशियों का पैनल बनाया जा रहा है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख प्रकरण भी जिला भाजपा की चिंता बढ़ाए हुए है, क्योंकि पिछले चुनाव की तर्ज पर इस बार डेरा समर्थकों का समर्थन मुश्किल दिखाई देता है। वैसे तो जिला सिरसा में ऐलनाबाद विधानसभा को छोड़कर अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा टिकट के दावेदारों की लंबी फौज है, मगर लॉटरी किस की खुलेगी, यह आने वाला समय ही बताएगा। ऐलनाबाद से पराजित प्रत्याशी पवन बैनीवाल की टिकट को यकीनी माना जा रहा है, जिन्होंने पिछले चुनाव में इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला को अच्छी टक्कर दी थी। इस प्रकार डबवाली से सतीश जग्गा, बलदेव मांगेआना, रानियां से शीशपाल कंबोज, कंवरजीत सिंह चहल एडवोकेट, सिरसा से यतिन्द्र सिंह एडवोकेट व अमन चौपड़ा, कालांवाली से रतनलाल बामनिया व राजेंद्र देसूजोधा पर भाजपाई फोक्स बनाकर भाजपा ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes