Headlines

Restaurants

Fashion

हरियाणा में नव वर्ष पर सरकारी तंत्र को मिलेगी बम्पर छुट्टियां :16 अवसरों पर होंगी लंबी छुट्टियां

सिरसा (प्रैसवार्ता)।  नव वर्ष 2018 हरियाणा के सरकारी तंत्र के लिए बम्पर छुट्टियां लेकर आ रहा है ।नव वर्ष में सरकारी तंत्र को 16 ऐसे अवसर मिलेगें, जब वह लंबी छुट्टी का लाभ उठा सकेगें। हरियाणा के सरकारी कार्यालय सभी शनीवार और रविवार को बंद रहेगें,जबकि 20 -21 जनवरी को शनीवार-रविवार होने के साथ 22 जनवरी को बसंत पंचमी, 26 जनवरी  शुक्रवार 27-28 जनवरी को शनीवार-रविवार, 10-11 फरवरी को शनीवार-रविवार, 13 फरवरी को महां शिवरात्री की छुट्टी रहेगी। 12 फरवरी की छुट्टी लेकर चार दिन का  मजा लिया जा सकता है। इसी तरह प्रथम मार्च को होली ,दो मार्च को धुलेडी, तीन व चार मार्च को शनीवार- रविवार, 29 मार्च को महावीर जयंति, 30 मार्च को गूड- फ्राईडे ,31 मार्च व एक अप्रैल को शनीवार -रविवार, 28  -29 अप्रैल को शनीवार - रविवार, 30 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा, 15 जून शुक्रवार को ईद 16-17 जून को शनीवार-रविवार को सरकारी छुट्टी रहेगी । 22 अगस्त को ईद के साथ  23 अगस्त की छुट्टी लेने के बाद पांच दिन की छुट्टी मनाई जा सकती है। इन पांच दिनों में बकरीद के अलावा ओणम, रक्षाबंधन जैसे त्यौहार पड रहें है, जबकि 25-26 का शनीवार-रविवार है।  सितंबर मास में  एक-दो अप्रैल को शनीवार-रविवार, तीन अप्रैल को जन्माष्टमी, 21 सितंबर शुक्रवार को मोहरम, 22-23 को शनीवार-रविवार ,29-30 सितंबर को शनीवार-रविवार है ,जबकि एक अक्तूबर  लेने पर दो अक्तूबर की छुट्टी होने पर चार दिन की छुट्टी का लुत्फ उठाया जा सकता है। इसी मास के 18 अक्तूबर को रामनवमीं ,19 को दशहरा के साथ 20-21 को शनीवार-रविवार के लगातार चार अवकाश के साथ  ही नंवबर में पांच-छ:  को धनतेरस व छोटी दीवाली लेने पर नौ दिन की छुट्टी का मौका है। नवंबर में सात को दीवाली, आठ को गवर्धन पूजा, नौ को भैयादूज, 10-11 को शनीवार-रविवार की छुट्टी आ जायेगी, जबकि दिसंबर मास 22-23 को शनीवार-रविवार है ।सोमवार की छुट्टी लेने उपरांत मंगलवार को क्रिसमिस डे का अवकाश होगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes