सिरसा ( प्रैसवार्ता )। राहुल गांधी की ताजपोशी से हरियाणवी कांग्रेस में मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर के समर्थक काफी उत्साहित है,वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा खेमे में हलचल मच गई है ।पूरे प्रदेश में राहुल गांधी को लेकर डा.तंवर को बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। ज्यादातर हुड्डा समर्थकों ने अपने राजनीतिक भविष्य को देखते हुए तंवर के नेतृत्व को स्वीकार करने का मन बना लिया है और तंवर से संपर्क के प्रयास शुरू कर भी दिये हैं । जिला सिरसा के कद्दावर राजसी दिग्गज व भूपेंद्र हुड्डा के खासमखास रणजीत सिंह के हाथ तंवर से मिल गये हैं,जबकि कुछ गिने-चुने चेहरों ने हुड्डा से दूरी बनानी शुरू कर दी है। वर्तमान में सिरसा जिला कांग्रेस तंवर के इर्द-गिर्द घूमती देखी जा रही है ,जबकि पूरे प्रदेश में तंवर के प्रयास से मजबूत हुई वास्तविक कांग्रेस तंवर के साथ नजर आ रही है। राजनीतिक तथ्य साक्षी है कि राहुल गांधी ने ही इनैलो के इस गढ़ में सेंधमारी के लिये कांग्रेसी पैराशूट से हरियाणवी राजनीति में इंटरी करवा कर तंवर को संसदीय क्षेत्र सिरसा से चुनावी समर में उतारा था, जिसमें तंवर सफल रहे। तंवर की कार्यकुशलता और सक्षम योग्यता को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी की कमान उस समय सोंपी, जब देश-प्रदेश में कांग्रेस की नाव हिचकोले खा रही थी। तंवर ने दिन - रात मेहनत करके अपने ही विरोधियों के विरोध के बावजूद हरियाणवी कांग्रेस को न सिर्फ मजबूती दी, बल्कि इतना सक्षम बनाया कि आज हरियाणा में कांग्रेस भविष्य में होने वाले लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में प्रभावशाली भूमिका अदा कर सकती है।
Home >Unlabelled > राहुल की ताजपोशी से तंवर समर्थक उत्साहित :हुड्डा खेमे में हलचल
राहुल की ताजपोशी से तंवर समर्थक उत्साहित :हुड्डा खेमे में हलचल
By Pressvarta • 7:58:00 AM • • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
Post a Comment