Headlines

Restaurants

Fashion

भाजपा के गुजरात छक्के ने छुडवाये भाजपा के छक्के

सिरसा (प्रैसवार्ता)। गुजरात विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं ने छठी बार जीत तो भाजपा को दिलवा दी, मगर इस जीत ने भाजपा के छक्के छुड़वा दिये। भाजपा को कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल मणीशंकर अय्यर का शुक्रगुजार होना चाहिए, जिनकी बदौलत बहुसंख्यकों को भाजपा पर ही विश्वास को तव्वजों देनी पडी। भाजपा के इस दुर्ग में सेंंधमारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने युवा त्रिवेणी हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर तथा जिग्नेश मेवानी को साथ लेकर गुजरात में जो राजनीतिक बैटिंग की, उससे राजनीतिक पंडित भी दंग रह गये। भाजपा सरकार बनाने में तो कामयाब हो गई है, मगर गुजरात के मतदाताओं ने भाजपा को जोर का झटका धीरे से देते हुए आईना दिखा दिया।  गुजरात में कांग्रेसी संगठन मजबत नहीं था ,क्योंकि वहां लंबे समय से भाजपाई शासन है। इससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि नाराजगी के बावजूद गुजरात ने मोदी पर विश्वास जताया है। गुजरात चुनाव परिणाम ने कांग्रेस को विकल्प के रूप में स्वीकार न करते हुए भाजपा को चेतावनी दी है। गुजरात में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं,जहां हार-जीत का आंकडा कम रहा है। गुजरात में कांग्रेस की पराजय भी नहीं कही जा सकती, क्योंकि गुजरात को राहुल गांधी के रूप में एक आत्मविश्वासी नेता मिल गया है,जो 2019 के आम चुनाव में भाजपा की बेचैनी बढा सकता है। वर्तमान में भाजपा  मोदी लहर का फायदा उठा  रही है क्योंकि भाजपा किसी अन्य चेहरे को आगे लाने से परहेज बनाये हुए है।    

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes