Headlines

Restaurants

Fashion

Showing posts with label HaryanaNews. Show all posts
Showing posts with label HaryanaNews. Show all posts

तनाव मुक्त होने के लिए 18 से 24 फरवरी को पहुँचे पुलिस लाइन में

6:57:00 PM
प्रैस कांफ्रेंस में महोत्सव की जानकारी देते हुए।
सिरसा(प्रैसवार्ता)। ब्रह्माकुमारीज शांति सरोवर सिरसा की ओर से सिरसा जिला में पहली मर्तबा हेल्थ-वेल्थ एवं हैप्पीनेस महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हरियाणा करणदेव कंबोज करेंगे। 18 फरवरी से शुरू होने जा रहे इस महोत्सव में कई आकर्षण केंद्र होंगे। इस सिलसिले में शांति सरोवर की संचालिका बीके बिंदू बहन, कार्यक्रम के संयोजक बीके कर्ण एवं बीके विजय कुमार ने गुरुवार को बरनाला रोड़ स्थित ब्रह्माकुमारीज शांति सरोवर सिरसा में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि 18 से 24 फरवरी तक पुलिस लाइन के कम्युनिटी सेंटर में होने वाले इस महोत्सव में 20 फरवरी को एसपी सिरसा सतेंद्र कुमार गुप्ता, 21 फरवरी को एएसपी हिमांशु गर्ग, 22 फरवरी को डीसी शरणजीत कौर व एडीसी अजय तोमर, 23 फरवरी को सिरसा के पत्रकार, 24 फरवरी को सीडीएलयू के वीसी मुख्यातिथि होंगे। इनके अलावा भी प्रशासनिक अधिकारी व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। इस फेस्टिवल में  तनाव को दूर करने, खुशी प्राप्त करने, ज्ञान रूपी धन अर्जन करने के उपाय बताए जाएंगे क्योंकि आज के समय में इंसान के पास सब कुछ होते हुए भी चिंता, तनाव, टेंशन है। हमारे दु:खों की कारण भी तनाव ही है। इसलिए तनाव को दूर करने के लिए फेस्टिवल में कई स्टॉल लगाए जाएंगे। महोत्सव में 27 फीट का कुंभकरण, 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, मानवता का संपूर्ण इतिहास, ब्रह्मांड दर्शन, बेटियों के महत्व को दर्शाती हुई देवियों की मूविंग मॉडल्स व चेतन देवियां, भारत माता, अमरनाथ दर्शन, स्वर्णिम युग सतयुग के दिव्य दर्शन, सृष्टिचक्र, ईश्वरीय अनुभूति, बच्चों के लिए फन जोन, गरबा नृत्य की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

महिला थाना एस.एच.ओ सीमा ने बेटियों को सम्मान देने का किया आह्वान

6:53:00 PM
छात्राओं को संबोधित करती एस.एच.ओ सीमा।
सिरसा(प्रैसवार्ता)। महिला थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी ने कहा कि एक समय था जब पिता को पुत्री संतान के नाम से ही खीज होती थी, लेकिन आज कारण भी बदले हैं और हालात भी। बेटी पिता के लिए कोई बोझ या जिम्मेदारी बनकर नहीं रह गई हैं, बल्कि पिता की शान और पहचान का हिस्सा बन रही है। बाप-बेटी का रिश्ता गहरी दोस्ती का रूप इख्तियार करने लगा है। जहां संवेदनाएं भी हैं और परवरिश भी। वे गुरुवार को डबवाली उपमंडल के गांव अबूबशहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्यातिथि छात्राओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बेटियों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बेटियों को प्रतिभाओं के रूप में निखार कर आगे लाने की आवश्यकता है। बेटियां शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक क्षेत्रों सहित अनेक गतिविधियों में अपनी सफलताओं का लोहा मनवा रही है। थाना प्रभारी सीमा ने इस अवसर पर आह्वान करते हुए कहा कि बेटियों को सम्मान देने में समाज को किसी भी सूरत में संकोच नहीं करना चाहिए, बल्कि उनको हर क्षेत्र में आगे बढऩे में संपूर्ण सहयोग देना चाहिए, ताकि बेटियां अपनी प्रतिभाओं के जरिए देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सके। इस मौके पर महिला पुलिस की ओर से छात्राओं को महिला सुरक्षा के बारे में विस्तृत रूप से बताया और कहा कि कहीं भी महिलाएं एवं छात्राएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करें, तो तुरंत पुलिस सहायता के लिए महिला हैल्पलाइन 1091 पर डायल करें। इस दौरान महिला पुलिस द्वारा स्कूली छात्राओं को विभिन्न महिला अपराधों व साइबर अपराधों के बारे में सचेत करते हुए विश्वास दिलाया कि महिला पुलिस महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह कटिबद्ध है। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल हंसराज व गांव केसरपंच राजेंद्र कुमार सहित स्कूल स्टॉफ सदस्य व  अनेक लोग मौजूद रहे।

ट्रैफिक सिरसा पुलिस की विशेष प्लानिंग, अब शहर में बंद होंगे छोटे कट!

6:20:00 PM
(अनिल कुमार सोढ़ी)
सिरसा(प्रैसवार्ता)। ट्रैफिक पुलिस सिरसा की ओर से शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के चलते ट्रैफिक पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों को चैक किया जाता है। हर बार देखा जाता है कि नियमों की उल्लंघना करने वालों में अधिकतर युवा होते हैं, जबकि ट्रैफिक नियम लोगों की सुरक्षा के लिए ही बनाए हुए है। लेकिन अब ट्रैफिक रूल्स की उल्लंघना करने वालों की खैर नहीं। ट्रैफिक थाना पुलिस ने इस संबंध में पूरी प्लानिंग कर ली है। ट्रैफिक थाना एस.एच.ओ सब इंस्पैक्टर अनिल कुमार सोढ़ी ने उपायुक्त सिरसा को एक पत्र लिखकर सड़क के बीच कटों को खत्म करने की मांग की है। दरअसल सिरसा शहर के कई क्षेत्रों में छोटे-छोटे कट है। इन कटों पर सड़क हादसों का होना आम बात है। ट्रैफिक थाना पुलिस ने पूरे शहर में एक विशेष अभियान चलाया है, ताकि लोग यातायात नियमों को अपनाए। लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सामने देखकर वाहन चालक छोटे कट से वाहन घुमाने का प्रयास करते है और हादसे का शिकार हो जाते है। इसके अतिरिक्त कई बार जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। इसलिए इन कटों को बंद किया जाना बेहद जरूरी हो गया था। इसी दिशा में अब यह कदम ट्रैफिक थाना एस.एच.ओ अनिल कुमार सोढ़ी ने प्राथमिकता के साथ उठाया है, ताकि किसी भी सड़क हादसे की पुर्नावृत्ति न हो और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू हो।

यातायात नियमों को दिल से अपनाए: एस.एच.ओ अनिल
देखिए ऐसा है कि लोग नियमों की अवेहलना न करें। लोगों की सुरक्षा के लिए ही नियम बनाए गए हैं। शहर में सड़कों के बीच छोटे कट होने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी और कई बार सड़क हादसे भी। इसी को मद्देनजर रखते हुए उपायुक्त सिरसा को पत्र लिखा गया है। वाहन चालकों से भी यही आह्वान है कि यातायात नियमों को दिल से अपनाए और पुलिस मुहिम में सहयोग करें। (अनिल कुमार सोढ़ी, एस.एच.ओ ट्रैफिक थाना पुलिस, सिरसा)

बीजेपी के आई.टी सैल की सिरसा में एंट्री, जगत कक्कड़ बने जिला प्रमुख

3:18:00 PM
सिरसा(प्रैसवार्ता)। बीजेपी आई.टी सेल का जिला सिरसा में भी एंट्री हो गई है। सिरसा से भाजपा के लिए समर्पित कहे जाने वाले जगत कक्कड़ को जिला प्रमुख की जिम्मेवारी से नवाजा गया है। वहीं राहुल वर्मा को  जिला सह प्रमुख का दायित्व मिला है। भाजपा आई.टी सेल के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम गौड़ ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श कर दोनो को यह जिम्मेवारियां सौंपी है। इसके लिए दोनो नवनियुक्तों ने विक्रम गौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट का आभार व्यक्त किया है। जिला प्रैस प्रवक्ता कपिल सोनी एडवोकेट, श्याम सुंदर चांडक, गोपाल नेजाडेला, अजय सचदेवा, कपिल गक्खड़, संजय कुमार एडवोकेट, गुरजिन्द्र सूर्या, श्याम सुंदर वर्मा, मुकेश मेहता, कृष्ण मेहता, सतपाल मेहता, दीपक सुखीजा सतपाल
सूर्या, गोरीशंकर खोथ, नत्थू राम, इशांत बांसल ने इन नियुक्तियों को भाजपा का सराहनीय निर्णय बताते हुए नवनियुक्तों को शुभकामनाएं दी है। इसी के साथ पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया है।

पत्रकार भूषण दिवाकर की माता का निधन

11:59:00 AM
सिरसा(प्रैसवार्ता)। शहर के अधिवक्ता बी.के दिवाकर की धर्मपत्नी एवं पत्रकार भूषण दिवाकर की माता श्रीमति अर्चना दिवाकर का शनिवार देर रात निधन हो गया है। वे 62 वर्ष की थी और कुछ समय से अवस्थ चल रही थी। अग्रसैन कॉलोनी स्थित अपने निवास स्थान पर उन्होंने अंतिम सांस ली। श्रीमति दिवाकर के निधन पर अधिवक्ताओं, पत्रकारों, चिकित्सकों व राजनेताओं के अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शोक जताते हुए दिवंगत परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त की है और भगवान से प्रार्थना की है कि दिवंगत को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें।
फोटो नंबर 1: 

कांग्रेस की तर्ज पर हरियाणा में हुई समान्तर भाजपा की शुरुआत

2:48:00 PM
भिवानी(प्रैसवार्ता)। मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर से खफा चल रहे भाजपाई दिग्गजों ने समांतर भाजपा चलाने का मोर्चा खोल दिया है, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आशीर्वाद भी बताया जाता है। काबिलेगौर है कि अमित शाह के हरियाणा के अग्रोहा आगमन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दूरी बनाये रखी थी। वैसे भी मनोहर लाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुला आशीर्वाद हासिल है। अमित शाह और मनोहर लाल के बीच चल रहे संबंधों से मनोहर लाल से नाराज भाजपाई दिग्गजों ने अमित शाह के दरबार में उपस्थिति दर्ज करवानी शुरु कर दी है। 7 नवंबर को जिले के तोशाम क्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जनसभा में जिला के तीन  भाजपा विधायकों के शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि भाजपा का एक वर्ग कांग्रेस की तर्ज पर चलते हुए समांतर भाजपा की शुरुआत कर शीर्ष नेतृत्व पर दवाब बनाना चाहता है।  भाजपा में शामिल हुए अवसरवादियों को तव्वजों देने से भाजपाई नाराज है और उन्हें समांतर भाजपा के मंच पर जाना ही उचित नजर आ रहा है। भाजपाई संगठन और स्वयं सेवक संघ में सामांतर भाजपा को लेकर गहरी चिंताए देखने को मिल रही है। समांतर भाजपा  को लेकर शीर्ष नेतृत्व भी सकते में आ गया है। उत्पन्न हुई परिस्थितियों से कैसे निपटा जाए, को लेकर मंथन शुरू हो चुका है और ऐसी संभावनाएं बन रही है कि हरियाणा की कमान में बदलाव हो सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा आगमन पर मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति, तोशाम रैली में जिला के तीनों भाजपाई विधायकों के शामिल न होने, भाजपाई सांसदों की मनोहर लाल सरकार पर तीखी टिप्पणी, अफसरशाही का भाजपाई दिग्गजों को तव्वजों न देने से भाजपाई परिवार के बढऩे की बजाए बिखरने के आसार नजर आ रहे है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर स्वस्थ व स्वच्छ छवि के ईमानदार व्यक्तित्व है, मगर हरियाणा की राजनीति में ईमानदारी व वफादारी को तव्वजों बहुत कम मिलती है। मुख्यमंत्री की सोच पर हर मंत्री-संतरी खरा उतरे, बहुत कठिन है। यह कठिनाई मुख्यमंत्री के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को नमो का आशीर्वाद कब तक रहेगा, को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। समय रहते भाजपाई शीर्ष नेतृत्व ने समांतर भाजपा को न रोका, तो हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस जैसी राजनीतिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जहां आजकल कांग्रेसी दिग्गजों में ल_म ल_ का फ्रैंडली मैच चल रहा है।

यह होगी संत डॉ. गुरमीत राम रहीम इन्सां की पांचवी फिल्म!

3:29:00 PM
सिरसा(प्रैसवार्ता)। अक्सर आपने फिल्मों की करोड़ों की कमाई के बारे में सुना ही होगा। क्या आपने कभी सुना है कि फिल्म बनाने वालों ने फिल्म से हुई कमाई को सामाजिक कार्य में लगाया हो? शायद नहीं सुना होगा। लेकिन सिरसा में इन दिनों बॉलीवुड की ऐसी फिल्म बन रही है, जिससे अर्जित होने वाली पूरी की पूरी आय मानवता भलाई के कार्यों पर खर्च की जाएगी। यहां हम बात कर रहे है, सामाजिक सेवा में अग्रसर रहने वाली सामाजिक संस्था डेरा सच्चा सौदा की। डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम इन्सां ने फिल्मों के माध्यम से लोगों में इंसानियत व सामाजिक सेवा की भावना को पैदा करने की ठानी है। अब तक दो सुपरहिट फिल्में करने के बाद तीसरी फिल्म जल्द रिलीज होने जा रही है, जबकि चौथी फिल्म तैयार हो चुकी है और पांचवी फिल्म की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रैसवार्ता को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाँचवी फिल्म का नाम 'जाटू इंजीनियर' होगा। हालांकि डेरा सच्चा सौदा ने अभी तक फिल्म नाम की घोषणा नहीं की है। लेकिन सूत्र बताते है कि इस फिल्म में ग्रामीण आंचल पर फोक्स रहेगा। कॉमेडी पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका डेरा संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की होगी।
 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes