Headlines

Restaurants

Fashion

एब इनवेब कंपनी ने किसानों को बताई स्मार्ट फार्मिंग तकनीक

सिरसा(प्रैसवार्ता)। देश के विकास में किसानों की अहम् भूमिका है और हरियाणा का किसान मेहनत करने से पीछे नहीं हटता, लेकिन व्यवस्थाओं, सुविधाओं व तकनीकी अभाव के चलते आज भी किसान अपने नजदीकी राज्यों के किसानों से पिछड़ा हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए एब इनवेब ने छोटा सा प्रयास किया है, जिसकी बदौलत किसानों को एक नई दिशा एवं नया धरातल मिलेगा और प्रदेश का विकास किसी से भी नहीं पिछड़ेगा। यह बात एक्सिरियल  के इंडिया आपरेशन अध्यक्ष सुंधाशु जांगीड़ ने खारिया गांव में आयोजित 'किसान कौशल संगोष्ठी' के दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कही। उनके साथ इनवेब की डायरेक्टर पूजा बेदी, सत्यथा वनमारी, जोशुआ बटलर, जीन फ्रंकस भी मौजूद रहे। श्री जांगीड ने कहा कि  फ्रांसीसी एक्सिरियल एक उद्यमशील फार्मिंग समुदाय है, जिसका अब हरियाणा के किसानों को सरंक्षण प्राप्त होगा और इससे संबंधित क्षेत्रों में उनका उचित मार्गदर्शन होता रहेगा। इनवेब की डायरैक्टर पूजा बेदी ने कहा कि यह एक वैश्विक अभियान है एवं हम भारत में भी यह लाने के लिए समर्पित हैं। हम सतत कृषि का महत्व समझते हैं एवं अपने किसानों को यह जानकारी और इससे लाभ उठाने में मदद करते हैं। इस दौरान किसान कौशल संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें  हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश व मध्य प्रदेश से हजारों किसानों ने भाग लिया, जिन्हें स्मार्ट फार्मिंग तकनीक में बारे में विस्तार से बताया गया। उक्त वक्ताओं ने भारतीय किसानों को फ्रांसीसी मशीनों की विस्तृत जानकारी दी व कांट्रेक्ट फार्मिंग के लाभ भी बताए। किसानों से अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि एब इनवेब भारत सरकार से कांट्रेक्ट फार्मिंग के लिए पंजीकृत है, जोकि किसानों के हितों के लिए काम कर रही है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes