Headlines

Restaurants

Fashion

हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस के 37, इनैलो के 23 व भाजपा के 12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हरियाणवी मतदाताओं ने कांग्रेस के 37, इनैलो के 23 व भाजपा के 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवा दी है। राज्य के एक दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में मोदी लहर का कोई असर नहीं देखा गया, बल्कि  भाजपा प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा पाए। इस चुनाव में इनैलो 19 दूसरे स्थान पर रही, जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर लुढ़क गई। भाजपा के 17 उम्मीदवारों दूसरे स्थान पर, 19 प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे, जबकि 5 विधानसभा क्षेत्र फतेहाबाद, कालांवाली, किलोई, बरौदा तथा डबवाली में भाजपा प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाए। भाजपा के 6 प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में चौथे स्थान पर रहकर जमानत जब्त करवा बैठे, जबकि तोशाम में भाजपा छठे नंबर पर अटक गई। इनैलो की सहयोगी अकाली दल को एक पर जीत मिली, जबकि एक पर जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस के 19 उम्मीदवार अपने क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रहे, जिनमें बल्लभगढ़ से प्रत्याशी जमानत नहीं बचा सके। कांग्रेस के 30 उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे, जिनमें 14 की जमानत जब्त हो गई। 18 प्रत्याशी चौथे स्थान पर रहे, जिनमें चार ही जमानत बचा पाए। कांग्रेस के आधा दर्जन प्रत्याशी पांचवे, एक छठे तथा एक सातवें स्थान पर रहे। इनैलो के 40 प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे, जिनमें चार विधानसभा क्षेत्र इंद्री, भिवानी, अटेली और गुुडग़ांव में जमानत जब्त हो गई। इनैलो के 21 प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे, जिनमें 12 प्रत्याशी  जमानत नहीं बचा पाए। चौथे स्थान पर रहे इनैलो के सात उम्मीदवारों में समालखा प्रत्याशी को छोड़कर कोई भी जमानत बचाने में सफल नहीं हुआ, जबकि इनैलो का बहादुरगढ़ प्र्रत्याशी पांचवे स्थान पर अटक गया। हजकां ने 65 क्षेत्रों से चुनाव लड़कर मात्र दो पर ही विजयी परचम लहराया। हजकां के दो उम्मीदवार अपने क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर, चार तीसरे तथा नौ चौथे स्थान पर रहे। बसपा ने 87 सीटों पर चुनाव लड़कर मात्र एक पर सफलता हासिल की, जबकि बसपा के दो प्रत्याशी दूसरे, सात तीसरे स्थान व 21 चौथे स्थान पर रहे। बसपा के तीसरे स्थान पर रहे तीन तथा चौथे स्थान पर रहे एक उम्मीदवार जमानत नहीं बचा पाए।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes