Headlines

Restaurants

Fashion

फ्लैट्स में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़

अमृतसर(बिक्रम गिल)। अमृतसर पुलिस ने वल्ला मंदी के नजदीक बने इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के फ्लैट्स में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित चार लोगों को काबू किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि वल्ला मंदी के नजदीक बने इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के फ्लैट्स में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए इस धंधे का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित चार लोगों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि इस धंधे को युवती की मौसी चला रही थी और ग्राहकों से मोटे पैसे वसूल कर युवती को कम पैसे दे रही थी। पुलिस ने इन्हें रंगे हाथ काबू किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes