Headlines

Restaurants

Fashion

मोदी के स्वच्छता अभियान की सरेआम उड़ी धज्जियां

गांव बिज्जूवाली के बस स्टैंड पर फैली गंदगी
गोरीवाला(प्रैसवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक ओर जहां महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चल कर पूरे देश में स्वच्छता का अभियान चला रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा भी माजरा है कि वहां पर सरेआम मोदी के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसा ही नजारा गांव बिज्जूवाली के बस स्टैंड पर दिपावली के दूसरे ही दिन देखने को मिला जहां चारों तरफ कचरा व गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं मजेदार बात तो यह है कि नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान ग्राम पंचायत व स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, उन्हीं लोगों ने भी साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा और उसी का खामियाजा बिज्जूवाली बस स्टैंड पर बाहर से आने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहीद भगत सिंह युवा क्लब प्रधान हेमराज बिरट, दलीप कुमार, हरीसिंह व संदीप बिरट ने बताया कि पंचायत सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए है और ग्रामीणों के बार-बार कहने के बावजूद भी उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इसके अलावा पंचायत के सदस्य जिला प्रशासन से आदेश आने के बाद झाडू लगाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर वाह-वाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। क्लब सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई की ओर थोड़ा बहुत ध्यान देना चाहिए, ताकि यहां के लोगों किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes