Headlines

Restaurants

Fashion

मीडिया से भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में मुझे बुलाया ही नहीं गया...

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। हरियाणा में पहली बार बीजेपी के और करीब 18 सालों बाद गैर जाट समुदाय से मुख्यमंत्री बने मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के न आने की काफी चर्चा हुई। पहले कहा जा रहा था कि बीजेपी ने समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को बुलाया था लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के थोड़ी ही देर बाद हुड्डा ने मीडिया के सामने आकर कहा कि उन्हें इस समारोह में बुलाया ही नहीं गया था। कांग्रेसी नेता हुड्डा ने बीजेपी को सरकार बनाने और खट्टर को प्रदेश का सीएम बनने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे उनके किए हुए विकास कार्यों को और आगे ले जाएंगे। इसके बाद शपथ गहण समारोह में शामिल न होने के सवाल पर हुड्डा ने कहा, जब उन्हें बुलाया ही नहीं गया तो वह क्यों जाते। अगर उन्हें बुलाया जाता तो वह इसमें शामिल होने के बारे में सोचते।

खट्टर के साथ 9 ने भी ली शपथ
                                खट्टर के साथ रामविलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, ओपी धनकड़, अनिल विज, कविता जैन और राव नरबीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इनके अलावा विक्रम सिंह ठेकेदार, कृष्ण पंवार, कृष्ण कुमार बेदी और करण देव कंबोज ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। इस बार बीजेपी ने अकेले राज्य में चुनाव लड़ा था और करीब एक दशक बाद कांग्रेस को हटाकर सत्ता में आई है। 90 विधानसभा सीटों के चुनाव में बीजेपी की 47 सीटों के मुकाबले कांग्रेस को 15 और आईएनएलडी को 19 सीटें ही मिल सकी थीं।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes