Headlines

Restaurants

Fashion

लॉयन्स क्लब सिरसा आस्था ने लगाया नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

सिरसा(प्रैसवार्ता)। लॉयन्स क्लब सिरसा आस्था द्वारा क्लब के प्रधान लॉयन नरेन्द्र कटारिया की अध्यक्षता में एल.आई.सी. बिल्डिंग के नजदीक स्थित रॉयल आई प्लस पर एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए क्लब के प्रोजैक्ट चेयरमैन लॉयन साहिल गोयल व लॉयन रणजीत सिंह टक्कर ने बताया कि इस अवसर पर लॉयन्स क्लब के रीजन चेयरमैन लॉयन इन्द्र गोयल, जोन चेयरमैन लॉयन बी.बी. एलावादी, क्लब के चार्टर प्रधान लॉयन सुभाष कस्वां विशेष रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन लॉयन सुभाष बिश्नोई ने किया। शिविर को सम्बोधित करते हुए लॉयन इन्द्र गोयल व लॉयन बी.बी. एलावादी ने कहा कि आँखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग हैं। अत: हमें नियमित रूप से अपनी आँखों की जांच करवाते रहना चाहिए जिससे कि किसी-भी प्रकार की संभावित बीमारी से बचा जा सके। बैठक में क्लब द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य में किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की रूप-रेखा बनाई गई। अंत में क्लब के सचिव लॉयन राजेश नरूला ने आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लॉयन प्रदीप रहेजा, लॉयन डॉ० सुनील फूलिया, लॉयन राजेन्द्र झोरड़, लॉयन पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes