Headlines

Restaurants

Fashion

भाजपा नेता प्रौ. गणेशी लाल दे सकते है राज्यसभा में दस्तक

सिरसा(प्रैसवार्ता)। लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में ''कमल का फूल" खिला रही भाजपा की हरियाणा से भी राज्यसभा में भागीदारी के आसार पर नजर आने लगे है। कांंग्रेस से भाजपाई बने राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र डूमरखां  त्याग पत्र दे चुके है, जबकि इनैलो के राज्यसभा सदस्य रणवीर प्रजापति त्यागपत्र देने जा रहे है। दोनो सदस्यों को 2010 में राज्यसभा भिजवाया गया था, जिनका कार्यकाल 2016 को समाप्त हो रहा है। इन दोनो रिक्त स्थानों पर यदि उपचुनाव होते है, तो भाजपा दोनो हथियान का प्रयास करेगी। अंकगणित के अनुसार उच्च सदन में एक सीट के लिए 30 विधायकों की जरूरत होती है। राज्यसभा में हरियाणा में दस्तक देने वाली प्रौ. गणेशीलाल पूर्व मंत्री सबसे प्रबल दावेदार के रूप में चर्चा में है। भाजपा यदि हरियाणा से दो सदस्य राज्यसभा में पहुंचा देती है, तो भाजपा के राज्यसभा सदस्यों का आंकड़ा 43 से बढ़कर 45 पर पहुंच जाएगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes