Headlines

Restaurants

Fashion

बणी में मर्डर, मामूली कहासुनी में लाठियों से पिटाई

सिरसा(प्रैसवार्ता)। रानियां थाना क्षेत्र के गांव बणी में एक दलित युवक की पीट-पीटकर मौत के घाट उतारे जाने का मामला सामने आया है। विश्वकर्मा दिवस के दिन हुई मारपीट से घायल हुए युवक ने रविवार रात्रि को दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल है। पुलिस में दर्ज करवाए अपने बयान में गुरदास निवासी बणी ने बताया कि उसका भतीजा प्रवीन पुत्र निक्काराम उर्फ रामेश्वर गांव में ही दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसने बताया कि उसका भतीजा विवाहित है और उसकी एक पुत्री भी है। उसने बताया कि विश्वकर्मा दिवस के दिन प्रवीण फल लेने के लिए बणी बस अड्डा गया था। यहां पर उसकी फल विके्रेता कमलजीत व सोनू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कमलजीत और सोनू बस अड््डा पर फल बेचने का काम करता है। गुरदास ने  आरोप लगाया कि इस कहासुनी पर दोनो भाईयों कमलजीत व सोनू के साथ ओम प्रकाश, नरेंद्र साहू तथा राजन ने मारपीट की। प्रवीण को लाठियों से बुरी तरह पीटा गया। मारपीट में घायल प्रवीण घर आ गया। रविवार को पिटाई की वजह से उसकी हालत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए रानियां के राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी बिगड़ी हालत में सिरसा रेफर कर दिया। जब प्रवीण को उपचार के लिए सिरसा लाया जा रहा था कि भंभूर के निकट उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा सामान्य अस्पताल में लाया गया। रानियां पुलिस ने मृतक प्रवीण के चाचा गुरदास के बयान पर कमलजीत, सोनू, ओम प्रकाश, नरेंद्र साहू व राजन के खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes