Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा के जगदीश चोपड़ा हो सकते है मुख्यमंत्री खट्टर के ओएसडी

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जी हां! सुनने में भले ही शायद लोगों को अजीब लगे, मगर सच्चाई यहीं है कि सिरसा के जगदीश चौपड़ा शीघ्र ही साहब बनेंगे। उन्हें जल्द ही एक बत्ती वाली गाड़ी मिल सकती है। हालांकि पिछले दो दिन से शहर में चर्चा भी बड़े जोरो से चल रही है, चूंकि सभी इस बात से वाकिफ है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से जगदीश चौपड़ा की दोस्ती भी सदियों पुरानी है। उधर सिरसा के ही प्रौ.गणेशीलाल को भी पॉवर से जोड़ा जा सकता है।  फिलहाल जगदीश चोपड़ा का नाम काफी आगे चल रहा है और लोगों को भी अब उम्मीद होने लगी है कि शहर किसी न किसी रूप से सत्ता से जुड़ जाएगा। दरअसल इन चर्चाओं को जन्म खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ही दिया है। चूंकि शपथ ग्रहण समारोह से पहले मनोहर लाल खट्टर अपने निवास स्थान पर जगदीश चोपड़ा से मंत्रणा करते रहे। शपथ लेने के बाद उन्हें फिर सीएम अपने साथ कहीं ले गए, जहां करीब आधे घंटे तक बातचीत जारी रही। हालांकि उनसे मिलने वालों की कतार बहुत लंंबी थी, मगर खट्टर ने सिरसा वालों में सिर्फ चोपड़ा को ही तरजीह दी। इसके अतिरिक्त सीएम खट्टर से जगदीश चोपड़ा का तीन दशकों से याराना है। कारण साफ है कि ये दोनो आरएसएस से जुड़े हुए है और दोनो ने संयुक्त रूप से पार्टी हित के लिए कार्य किया है। प्रचार वगैरह में भी खट्टर सदैव चोपड़ा को ही साथ रखते थे। बहरहाल, दोनो  के बीच ट्यूनिंग बेहतर है और ईमानदारी के मामले में जगदीश चोपड़ा अग्रणी पंक्ति में है। लिहाजा, सीएम जगदीश चोपड़ा को ओएसडी अपॉइंट कर सकते है अथवा उन्हें और भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।  पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व अध्यक्ष प्रो.गणेशीलाल की भी किस्मत बदल सकती है और उन्हें भी पार्टी में कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है, मगर ऊंचे ओहदे के मामले में जगदीश चोपड़ा का नाम ही सबसे आगे चल रहा है और सीएम मनोहर लाल खट्टर की भी पहली पसंद चोपड़ा ही है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes