Headlines

Restaurants

Fashion

हरियाणवी मतदाताओं ने लुढकाए कई राजसी दिग्गज

सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणवी मतदाताओं ने सभी अटकल बाजियों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट बहुमत भाजपा को दे दिया है। कांग्रेस को करारा झटका देते हुए मतदाताओं ने इनैलो को भी नहीं बक्शा, जबकि हजकां में मिया-बीवी हजकां सुप्रीमों कुलदीप बिश्रोई तथा उनकी धर्मपत्नी रेणुका बिश्रोई पर भरोसा जताते हुए अन्य क्षेत्रीय दलों को अपनी-अपनी राजनीतिक दुुकान बंद करने का मशवरा दिया है। हरियाणवी मतदाताओं ने अपनी पुरानी परंपरा को बरकरार रखते हुए निर्दलीयों को भी विधानसभा में दस्तक देने का अवसर दिया है, जबकि कई राजसी दिग्गजों को लुढ़का दिया है। ऐसे राजसी दिग्गजों में जनचेतना पार्टी सुप्रीमों विनोद शर्मा, हलोपा सुप्रीमों गोपाल कांडा, पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन बिश्रोई (हजकां), पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल (कांग्रेस), पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह व कैप्टन अजय यादव (कांग्रेस) पूर्व मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह (कांग्रेस), विनोद भ्याणा(कांग्रेस) तथा अनीता यादव (कांग्रेस), पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व मंत्री अफताब अहमद, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राम किशन गुर्जर तथा राम किशन फौजी (कांग्रेस), पूर्व मंत्री शिव लाल शर्मा तथा सुखबीर कटारिया (निर्दलीय), पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह च_ा (कांग्रेस), पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह (कांग्रेस) इत्यादि शामिल है, जिन्हें विधानसभा में पहुंचने पर मतदाताओं ने विराम लगा दिया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes