Headlines

Restaurants

Fashion

दलबदलुओं को पसंद नहीं किया हरियाणवी मतदाताओं ने

सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणवी मतदाताओं ने दलबदलुओं को करारी पराजय देकर उनके राजनीतिक भविष्य पर प्रश्र चिन्ह लगा दिया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 27, इनैलो तथा भाजपा के 10-10 राजनेताओं ने दलबदल करके अपना चुनावी भाग्य अजमाया था, मगर मात्र चार पर ही जीत नसीब हुई, जबकि दो निर्दलीयों ने जीत परचम लहराया। ''प्रैसवार्ता" को मिली जानकारी के अनुसार कुलबीर बैनीवाल ने कांग्रेस छोड़कर इनैलो टिकट पर आदमपुर, सीमा गैबीपुर ने इनैलो छोड़कर भाजपा टिकट पर उकलाना, प्रौ. छत्तर पाल सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा टिकट पर हांसी, प्रेमलता धर्मपत्नी  वीरेंद्र डूमरखां ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा टिकट पर उचाना, संतोष दनौदा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा टिकट पर नरवाना, टेकराम कंडेला ने कांग्रेस छोड़कर  निर्दलीय जीन्द, सुरेंद्र बरवाला इनैलो छोड़कर भाजपा टिकट पर जींद, संजीव चेयरमैन कांग्रेस छोड़कर भाजपा टिकट पर जुलाना, जसबीर देसवाल कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय सफीदों, कर्मवीर सैनी कांग्रेस छोड़कर बसपा टिकट पर सफीदों, शमशेर खरकड़ा इनैलो छोड़कर भाजपा टिकट पर महम, सौरभ फरमाना भाजपा छोड़कर हजकां टिकट पर महम, सूरजमल भाजपा छोड़कर निर्दलीय रोहतक, राजकुमार शर्मा बसपा छोड़कर इनैलो टिकट पर रोहतक, जेपी दलाल कांग्रेस छोड़कर भाजपा टिकट पर लोहारू, बहादुर सिंह भाजपा छोड़कर हजकां टिकट पर लोहारू, डॉ.शिव शंकर कांग्रेस छोड़कर हजकां टिकट पर भिवानी, बलवंत सिंह इनैलो छोड़कर भाजपा टिकट पर साढौरा, अर्जुन सिंह बसपा से कांग्रेस और फिर हजकां टिकट पर जगाधरी, विनय कुमार शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर हजकां टिकट पर यमुनानगर, जयप्रकाश ने कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय कलायत, बलकार सिंह ने हजकां छोड़कर निर्दलीय पुंडरी, राव सुरेंद्र सिंह ने हजकां छोड़कर भाजपा टिकट पर कैथल, वीरेंद्र मराठा ने भाजपा छोड़कर  बसपा टिकट पर असंध, संजय कादियान ने हजकां छोड़कर निर्दलीय पानीपत ग्रामीण, कृष्ण लाल पंवार ने इनैलो छोड़कर भाजपा टिकट पर इसराना, हरविंद्र कल्याण ने बसपा छोड़कर भाजपा टिकट पर घरौण्डा, जितेंद्र मलिक ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा टिकट पर गन्नोर, सतिन्द्र राणा ने कांग्रेस छोड़कर बसपा टिकट पर कालका, सुदेश शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय कालका, विनोद बगई ने कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय पंचकुला, रविंद्र रावल ने कांग्रेस छोड़कर हजकां टिकट पर पंचकुला, रामरतन ने इनैलो छोड़कर भाजपा टिकट पर होडल, मामन खान ने कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय फिरोजपुर झिरका, चंद्रभाटिया ने भाजपा छोड़कर इनैलो टिकट पर बडखल, धर्मवीर भडाना ने कांग्रेस छोड़कर बसपा टिकट पर बखडखल, प्रवेश मेहता ने भाजपा छोड़कर इनैलो टिकट पर फरीदाबाद, हर्ष कुमार ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा टिकट पर हथीन, पवन ने कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय खरखौंदा, बलजीत मलिक ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा टिकट पर बरौदा, स्वतंत्र बाला ने इनैलो छोड़कर भाजपा टिकट पर फतेहाबाद, दीपक भिरडाना ने कांग्रेस छोड़कर हलोपा टिकट पर फतेहाबाद, डॉ.सुशील इंदौरा ने हजकां छोड़कर बसपा पर फतेहाबाद, अंग्रेज सिंह लाली इनैलो से भाजपा और फिर हलोपा टिकट पर रतिया, सुनीता सेतिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा टिकट पर सिरसा, जगदीश नेहरा कांग्रेस छोड़कर भाजपा टिकट पर रानियां, पवन बैनीवाल इनैलो छोड़कर भाजपा टिकट पर ऐलनाबाद, प्रदीप यादव इनैलो छोड़कर निर्दलीय अटेली, संदीप यादव इनैलो छोड़कर निर्दलीय नारनौल, विनोद यादव इनैलो छोड़कर निर्दलीय नांगल चौधरी, नीलम भगवाडिया भाजपा छोड़कर निर्दलीय बावल, मुकेश शर्मा भाजपा छोड़कर निर्दलीय बादशाहपुर, गजे सिंह कबलाना इनैलो छोड़कर निर्दलीय गुडग़ांव तथ रोहताश खताना भाजपा छोड़कर निर्दलीय सोहाना क्षेत्र से चुनावी समर में उतरे, मगर हरियाणवी मतदाताओं ने साढ़ौरा के बलवंत सिंह, इसराना के कृष्ण पंवार, उचाना की प्रेमलता, घरौण्डा के हरविंद्र कल्याण (सभी भाजपाई) तथा जय प्रकाश कलायत व जसवीर देसवाल सफीदों (दोनो निर्दलीय) पर ही विश्वास जताया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes