Headlines

Restaurants

Fashion

डेरा सच्चा सौदा: राष्ट्रीय राजनीतिक दल बनाने की तैयारी में

सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा राजनीतिक प्रकोष्ठ के बैनर तले खेल रहे राजनीतिक खेल को आगे बढ़ाकर राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक दल बनाकर राष्ट्रीय राजनीति में दस्तक देने की तैयारी करता नजर आने लगा है। भाजपा से बढ़ते प्रेम से उत्साहित डेरा सच्चा सौदा के राजनीतिक प्रकोष्ठ की सोच में बदलाव आ रहा है, वहीं भाजपा की एक सोची समझी योजना के तहत इस राजनीतिक प्रकोष्ठ की सीढ़ी पर चढ़कर भाजपाई दिग्गज अरूण जेतली की अमृतसर संसदीय क्षेत्र से कड़ी पराजय तथा हरियाणा में भाजपाई प्रत्याशियों के विरोध करने वाले शिरोमणी अकाली दल (बादल) को राजनीतिक पटकनी देना चाहता है। सूत्रों के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा और भाजपा हरियाणा की सरहद लांघ कर पंजाब में प्रवेश करना चाहता है, जहां एक लंबे समय से अकाली दल और डेरा प्रेमियों के बीच चल रहे विवाद के कारण डेरा प्रमुख पंजाब जाने से परहेज किए हुए है। भाजपा हरियाणा की तरह पंजाब में भी अपने बलबूते पर सरकार बनाने के लिए अकाली दल से टकराव के मूड में है। इसी योजना के चलते भाजपा ने लोकसभा चुनाव के समय नाराज चल रहे पार्टी के सिख चेहरे नवजोत सिंह सिद्धू को मनाकर अकाली दल पर हमला करने की छूट दे दी है। अकाली दल का डेरा सच्चा सौदा और नवजोत सिद्धू से छत्तीस का आंकड़ा हे। भाजपा में पीढ़ी परिवर्तन उपरांत नया नेतृत्व किसी भी राज्य में सहयोगी दलों की बी टीम बनने की बजाये खुद ताकत बनने की योजना पर काम कर रहा है और इस योजना पर अमलीजामा पहनाने के लिए अपने अढाई दशक पुरानी सहयोगी शिव सेना से महाराष्ट्र में रिश्ते तोडऩे से भी नहीं चूंका। भाजपा ने डेरा सच्चा सौदा के साथ साथ डेरा बल्ला वाला से भी संपर्क बनाया है। दोनो डेरों का प्रदेश की 117 विधानसभा सीटों में से 44 पर व्यापक प्रभाव है। पंजाब के मालवा क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा की बदौलत अकाली दल बेहतर प्रदर्शन नहीं  कर पाया था। डेरा सच्चा सौदा और अकाली दल एक लंबे समय से आमने सामने है। भाजपाई रणनीतिकार मानते है कि हरियाणा में डेरा समर्थन के कारण भाजपा को काफी लाभ मिला है, जिसका प्रयोग भाजपा पंजाब में भी  करना चाहती है। इधर डेरा प्रमुख भी राजनीतिक प्रकोष्ठ की राजनीतिक बढ़त को लेकर एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल बनाने को स्वप्र देख रहे है और संभावना है कि भाजपा की पंजाब योजना में डेरा प्रेमी भी चुनावी मैदान में दिखाई दें।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes