Headlines

Restaurants

Fashion

हरियाणा में माननीयों की होगी बल्ले-बल्ले

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। हरियाणा की खट्टर सरकार ने माननीयों को एक उपहार देकर अपनी सुविधाएं बढ़ा दी है। सरकार के निर्णय मुताबिक मुख्यमंत्री सहित सभी मंंत्रियों को अन्य सुविधाओं व भत्तों के अतिरिक्त 50-50 हजार रूपये मासिक वेतन मिलेगा, जबकि विधायकों को 30-30 हजार रूपये वेतन मिलेगा। मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के साथ साथ मुख्य संसदीय सचिवों, विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा विपक्ष के नेता को दी जाने वाली सुविधाएं बराबर है। मुख्यमंत्री को प्रतिदिन दैनिक भत्ते के रूपये में 1500 रूपये एक महीने तक तथा मंत्रियों सहित बाकी सभी को 1500 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से केवल 15 दिनों के लिए मिलेंगे। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों को 30-30 हजार रूपये विधानसभा क्षेत्र भत्ता, 20 हजार रूपये प्रति मास चायपान भत्ता मुख्यमंत्री को तथा 15 हजार रूपये मंत्रियों को, 15 हजार रूपये मासिक मोबाइल फोन खर्च मिलेंगे, जबकि मुख्यमंत्री का मंत्रियों को कोठियों एवं कार्यालय में टैलीफोन बिल की कोई लिमिट नहीं होगी। सचिवालय में कार्यों के लिए मुख्यमंत्री एवं मंंत्री एक-एक सहायक रख सकेंगे। नेता प्रतिपक्ष को विशेष सहायक की जगह निजी सहायक और चपरासी रखने का अधिकार होगा। मुख्यमंत्री, मंत्री एवं विधायकों को प्रतिवर्ष 2 लाख रूपये एलटीसी के रूप में मिलेंगे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes