Headlines

Restaurants

Fashion

कौन है ये तहसीलदार?

सिरसा(प्रैसवार्ता)। कौन है ये तहसीलदार? किसकी है ये गाड़ी? किसे नहीं है यातायात नियमों की परवाह? क्यों नंबर प्लेट की जगह लिख डाला तहसीलदार। क्या उन्हें पुलिस के चालान का खौफ नहीं? क्यों बीच रास्ते में खड़ी कर डाली अपनी कार? किस पर धौंस जमा रहा है कार चालक?
ऐसे अनेक सवाल आम आदमी के जेहन में बार-बार उठ रहे है। हुआ यूं कि गत दिवस हिसारिया बाजार में कार यातायात में बाधक बनी हुई थी। पीली पट्टी की बात तो दूर बीच सड़क में खड़ी इस कार की वजह से यातायात जाम हो रहा था। मगर कार के सामने की ओर नंबर प्लेट पर तहसीलदार अंकित होने से लोग कुछ कहने से हिचक रहे थे। मगर, वे जाम के लिए कार चालक को मन ही मन कोस भी रहे थे।
हिसारिया बाजार में ट्रैफिक जाम की वजह बनी इस कार को लेकर दुकानदार ने भी परेशानी झेली। जाम में फंसे लोगों ने बिना रूके होर्न बजाने शुरू कर दिए। काफी देर के बाद उक्त कार साईड हुई, तब लोगों ने राहत की सांस ली। इसी बीच एक व्यापारी नेता ने जाम की वजह बनी इस कार की फोटो व्हाट्सअप के जरिए शेयर की। सवाल यह उठता है कि यह तहसीलदार कौन है, जिसे यातायात के नियमों की परवाह नहीं है? जिसने नंबर प्लेट की जगह तहसीलदार लिख डाला। सवाल यह भी उठता है कि आखिर ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई अमल में क्यों नहीं लाता?

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes